कबूतर का घोंसला घर में ला सकता है Goodluck, जानिए इससे जुड़े Vastu Tips

punjabkesari.in Saturday, Oct 29, 2022 - 02:25 PM (IST)

घर में बहुत से चीजों का होना वास्तु शास्त्र के अनुसार, शुभ या अशुभ माना जाता है। पशु-पक्षियों को लेकर भी ऐसी ही कुछ मान्यताएं मानी जाती है। इन्हीं पशु-पक्षियों में से एक कबूतर भी है। कबूतर का घोंसला घर में होना सुख और शांति का प्रतीक माना जाता है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार, कबूतर को मां लक्ष्मी का भक्त भी माना जाता है। कबतूर का घर में होना यहां शुभ माना जाता है वहीं कई लोगों को लगता है कि कबूतर घर में होने से दुर्भाग्य बढ़ता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कबूतर का घर में होना शुभ होता है या अशुभ...

घोंसला होता है शुभ 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कबूतर का घोंसला होना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इससे घर के वास्तु दोष दूर होते हैं। 

बालकनी और छत पर घोंसला होता है अशुभ 

मान्यताओं के अनुसार, घर में कबूतर का घोंसला होना अशुभ माना जाता है। लेकिन बालकनी  या छत पर यदि घोंसला है तो वह अपने साथ दुर्भाग्य लेकर आ सकता है। इससे आपको जीवन में समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। इसके अलावा घर के सदस्यों की तरक्की पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। 

कबूतर को दाना खिलाना होता है शुभ 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो कबूतर को दाना जरुर खिलाएं। कबूतर मां लक्ष्मी का परम भक्त माना जाता है। कबूतर को दाना खिलाने से कुंडली में बुध और गुरु ग्रह की स्थिति  मजबूत होती है। घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार भी होता है। 

छत पर न डालें कबूतर को दाना 

ऐसा माना जाता है कि कबूतर को घर की छत पर दाना नहीं डालना चाहिए। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी आ सकती है। घर के आंगन में कबूतर को दाना डालने से राहु ग्रह का दोष भी दूर होता है। 

कष्ट होते हैं दूर 

यदि कबूतर आपके सिर के ऊपर से उड़ता है तो इससे आपके जीवन के सारे कष्ट दूर हो सकते हैं। कबूतर का सिर से उड़ना बहुत ही अच्छा संकेत माना जाता है। 

Content Writer

palak