घर में नेगेटिव एनर्जी ला सकती हैं ये चीजें, रखने से पहलें  हो जाएं सतर्क

punjabkesari.in Tuesday, Aug 30, 2022 - 05:47 PM (IST)

हर व्यक्ति चाहता है कि उसका घर सुख और शांति से भरा रहे। घर में पॉजिटिव माहौल रहे। परिवार के सदस्यों में रिश्ते मधूर रहें। लेकिन कई बार घर में रखी हुई चीजें ही आपके घर की शांति छिन सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह चीजें आपके घर का सुख चैन छीन सकती हैं। इन चीजों को घर में रखने से आपके परिवार में विवाद हो सकते हैं। आपको पैसे संंबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। तो चलिए बताते हैं ऐसे कुछ चीजें जो आपके घर में नेगेटिव एनर्जी का आगमन कर सकती हैं...

बंद घड़ी 

घर में यदि आपने बंदी घड़ी रखी है तो इससे आपके घर में नेगेटिव एनर्जी आ सकती है। वास्तु शास्त्रों के अनुसार, बंद  घड़ी घर में रखने से इंसान का बुरा समय आ सकता है। इसलिए कभी भी घर में बंद या खराब पड़ी घड़ी नहीं रखनी चाहिए। 

जंग लगी चीजें 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में जंग लगी चीजें भी नहीं रखनी चाहिए। जंग लगी चीजें आपके घर में दरिद्रता लाती हैं। इन चीजों को रखने से आपके घर में कलह-कलेश हो सकता है। इसलिए कभी भी इन्हें अपने घर में न रखें। 

पीतल के बर्तन 

पीतल के बर्तन भी घर में रखना शुभ माना जाता है। किंतु अंधेरे या बंद कमरे में पीतल के बर्तन रखने से आपके जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। बंद कमरे में बर्तन रखने से आपके जीवन में शनि दोष शुरु हो सकता है। इससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा यह बर्तन रखने से भी आपके घर में नेगेटिव एनर्जी आ सकती है। 

आर्टिफिशियल फूल

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी कंटीले या आर्टिफिशियल पौधे नहीं रखने चाहिए। इनसे भी आपके घर में नेगेटिव एनर्जी आ सकती है। 

Content Writer

palak