Vastu Tips:  मुख्य द्वार पर जरुर रखें ये चीजें, आर्थिक समस्याएं होगी दूर

punjabkesari.in Tuesday, Oct 04, 2022 - 04:05 PM (IST)

घर में यदि पॉजिटिव एनर्जी हो तो मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। लेकिन घर में रखी हुई चीजें आपके जीवन में नेगेटिव एनर्जी बढ़ा सकती हैं। पैसे की कमी को दूर करने के लिए इन नियमों का पालन करना बहुत ही आवश्यक है। यह चीजें व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो मुख्य द्वार पर इन चीजों को जरुर रखें। तो चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी चीजें है जिन्हें मुख्य द्वार पर आप रख सकते हैं...

गणेश जी की प्रतिमा 

घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा जरुर लगाएं। लेकिन गणेश जी की घर में आप ऐसी प्रतिमा लगाएं जिसका मुख अंदर की ओर हो और पीठ बाहर की ओर इससे आपके जीवन में से कष्टों का नाश होगा और कार्य में भी सफलता मिलेगी। 

पॉजिटिव एनर्जी के लिए सूर्य यंत्र 

यदि आप चाहते हैं कि घर में पॉजिटिव एनर्जी हो तो घर के मुख्य द्वार पर सूर्य यंत्र जरुर लगाएं। इससे घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है और आपके घर में पैसे का आगमन भी होगा। 

तुलसी का पौधा 

घर के मुख्य द्वार पर आप तुलसी का पौधा जरुर लगाएं। तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। भगवान विष्णु को भी तुलसी का पौधा बहुत ही प्रिय है। इस पौधे को मां लक्ष्मी के रुप में भी जाना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप घर के मुख्य द्वार पर इस पौधे को लगाते हैं तो घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। 

मां लक्ष्मी के चरण 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के चरण भी जरुर लगाएं। इससे धन-दौलत में वृद्धि होगी और घर में सुख-समृद्धि भी आएगी। 

खुशबूदार फूलों के गमले

यदि आपके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं तो आप घर के मुख्य द्वार पर दोनों ओच सुगंधित पुष्पों के गमले लगाएं। इन गमलों में नियमित रुप से पानी भी जरुर दें। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन जरुर होगा। 

शुभ-लाभ चिन्ह

घर के मुख्य द्वार पर आप शुभ-लाभ के चिन्ह भी जरुर लगाएं। इससे आपके घर का वास्तु दोष दूर होगा और घर में पॉजिटिव एनर्जी का आगमन भी होगा। शुभ-लाभ के चिन्ह लगाने से घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। 

स्वास्तिक 

घर के मुख्य द्वार पर आप स्वास्तिक का चिन्ह जरुर लगाएं। इससे आपके घर का वास्तु दोष समाप्त होगा। मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह लगाने से पॉजिटिव एनर्जी का आगमन भी होता है। 

आम या अशोक के पत्तों का बंधनवार

घर के मुख्य द्वार पर बंधनवार भी जरुर बांधे। सनातन धर्म में बंधनवार को बहुत ही पवित्र माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर बंधनवार लगाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। अशोक या फिर आम के पत्तों से बना बंधनवार घर के मुख्य द्वार पर जरुर लगाएं। 

Content Writer

palak