घर की इस दिशा में रखें महात्मा बुद्ध की प्रतिमा, चमक जाएगा आपका भाग्य

punjabkesari.in Friday, Aug 26, 2022 - 03:49 PM (IST)

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके परिवार में हमेशा खुशी का माहौल बना रहे। घर की खुशियां बनाए रखने के लिए लोग घर में पूजा-पाठ, हवन जैसे धार्मिक कार्य भी करवाते हैं। लेकिन सिर्फ यह एक छोटी सी चीज आपके  घर का वास्तु दोष दूर कर सकती हैं। यह मूर्ति आपके घर की सुंदरता भी बढ़ा देगी और परिवार में हमेशा खुशियां बनी रहेगी। भगवान बुद्ध की मूर्ति आप घर में स्थापित कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इंसान के मन की स्थिति भी उसे आवास स्थान से जुड़ी होती है। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि बुद्ध की मूर्ति घर में उचित स्थान पर रखने से व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। घर में भी शांति बनी रहती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस जगह में आपका महात्मा बुद्ध की मूर्ति रखनी चाहिए...

प्रवेश द्वार पर लगाएं ऐसी मूर्ति 

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर के प्रवेश द्वार में भगवान बुद्ध की आप रक्षा मुद्रा वाली मूर्ति स्थापित कर सकते हैं। यह मूर्ति बहुत ही शुभ मानी जाती है। यह मूर्ति एक हाथ से आशीर्वाद को संबोधित करती है और दूसरे हाथ से आसपास की रक्षा करती है। भगवान बुद्ध की मूर्ति हमेशा जमीन से 3-4 फीट ऊपर ही स्थापित करनी चाहिए। इस मूर्ति को कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। 

लिविंग रुम में लगाएं ऐसी मूर्ति 

दाईं और झुके हुए बुद्ध की मूर्ति पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके रखनी बहुत ही शुभ मानी जाती है। इस मूर्ति से आपके घर में हमेशा शांति और समृद्धि बनी रहती है। आप भगवान बुद्ध की दाईं और झुकी हुई मूर्ति किसी टेबल या फिर सेल्फ पर रखें। ऐसा माना जाता है कि इससे मानसिक तनाव भी दूर होता है। 

बगीचे में रखें ऐसी मूर्ति 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बगीचे में किसी साफ स्थान पर महात्मा बुद्ध की ध्यान मुद्रा वाली मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस मूर्ति से आप बगीचे में टहलने के दौरान शांत और सहज महसूस करेंगे। 

पूजा स्थान में रखें ऐसी मूर्ति 

बहुत से लोग भगवान बुद्ध की ध्यान मुद्रा वाली मूर्ति अपने पूजा स्थान पर रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह मूर्ति ध्यान केंद्रित करने में सहायता करती है। भगवान बुद्ध की मूर्ति पॉजिटिव एनर्जी और मन को शांति भी देती है। बुद्ध की ऐसी मूर्ति आप पूर्व दिशा की ओर मुख करके रखें। पूर्व दिशा की ओर रखी गई यह मूर्ति ज्ञानोदय का भी प्रतिनिधित्व करती है। परंतु इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि मूर्ति को आंखों के स्तर पर ही रखें। आंखों के स्तर के नीचे मूर्ति रखना अशुभ माना जाता है। 

बच्चों के कमरे में लगाएं ऐसी मूर्ति

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुद्ध की हर किसी मुद्रा का अलग-अलग अर्थ होता है। बच्चों के टेबल पर आप बुद्ध की मूर्ति पूर्व दिशा की ओर मुख करके रखें। इससे बच्चों को पढ़ाई में सफलता मिलती है। इसके अलावा आप लेटे हुए बुद्ध या फिर एक छोटे सिर वाले बुद्ध की मूर्ति भी घर में रख सकते हैं। 

मुख्य द्वार के पास लगाएं ऐसी मूर्ति 

मुख्य द्वार के पास बुद्ध की मूर्ति या पेंटिंग लगाने से आपके घर में शांति बनी रहेगी। इसके अलावा लिविंग रुम में भी आप अपनी इच्छा के अनुसार मूर्ति लगा सकते हैं। परंतु बुद्ध की प्रतिमा आप घर के अंदर ही लगाएं। 

बुक शेल्फ पर लगाएं ऐसी प्रतिमा 

आप बुक शेल्फ पर लाफिंग बुद्धा लगा सकते हैं। परंतु गौतम बुद्ध और लाफिंग बुद्धा गौतम बुद्ध से बिल्कुल अलग हैं। लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा का शांति और खुशी का प्रतीक माा जाता है। आप लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा  पूर्व दिशा में रख सकते हैं। यह प्रतिमा आपके घर में खुशी का माहौल भी बना कर रखती है। 

.

Content Writer

palak