घर को बुरी नजर से बचाएंगे ये टिप्स, नेगेटिविटी भी रहेगी दूर!

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2020 - 09:59 AM (IST)

कब क्या होगा इस बात को कोई नहीं जानता है। मगर घर-परिवार पर किसी भी तरह का संकट आने को टाला जा सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ सरल से उपाय करने से मुसीबतों का अंत होता है। घर-परिवार में पॉजिटिव एनर्जी और सुख- समृद्धि बनी रहती है। तो आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...

 

वास्तुदोष करें दूर

रोजाना घर के मंदिर में कपूर जलाएं। इसके धुएं को पूरे घर में फैलाएं। ऐसा करने से घर का वास्तुदोष दूर होता है।

दुर्घटना से रखें बचाव

अगर परिवार के सदस्यों को बार-बार दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है तो संकट मोचन हनुमान जी की पूजा करें। इसके साथ ही हनुमान जी की मंदिर में मिट्टी से बने दीपक में चमेली का तेल डालकर दीया जलाएं। इसके साथ ही हनुमान चालीसा पढ़े। इससे मुसीबतों का अंत होता है।

बुरी नजर से बचाएं

रोजाना सुबह और शाम पक्षियों को लाल मसूर की दाल खिलाएं। उनके लिए घर की छत पर पानी का भी उचित प्रबंध करें। इसके साथ ही घर पर एक काले रंग की मटकी लाकर टांग दें। इससे घर की नेगेटिविटी दूर होगी। ऐसे में बुरी नजर और प्रभाव खत्म हो जाते हैं।

अनहोनी को टाले

अपने घर की छत पर लाल रंग का झंडा लगाना चाहिए। इससे घर-परिवार पर आने वाली मुसीबत या कोई भी अनहोनी होने से टल जाती है।

सुख-समृद्धि व खुशहाली दिलाएं

घर के सभी कमरों के साथ छत को भी हमेशा साफ रखना चाहिए। इसके साथ घर के मुख्य द्वार के पास तुलसी का पौधा रखें। रोजाना तुलसी के पौधे को जल चढ़ाएं और दीया जलाकर पूजा करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में खुशहाली भरा माहौल बना रहता है।

Content Writer

Anjali Rajput