Vastu Tips: इस कौने में रखेंगे एक्वेरियम तो नहीं घुस पाएगी नैगटिव एनर्जी

punjabkesari.in Friday, Feb 23, 2018 - 12:59 PM (IST)

घर को सजाने के लिए लोग कई तरह के सामान का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग प्रकृति से जुड़े रहने के लिए घर में एक्वेरियम रखते हैं। इसमें रखी रंग बिरंगी और प्यारी-प्यारी मछलियां घर की साज सजावट को और भी बढ़ा देती हैं। इसके अलावा इनको घर में रखने से साकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है लेकिन गलत तरीके से इसे रखने पर घर में  नाकारत्मक ऊर्जा भी आ सकती है। अगर आपके घर में भी एक्वेरियम हैं तो ऐेसे में आपको इन वास्तु टिप्स को फॉलो करना चाहिए। इन टिप्स को अपना कर आप की नैगिटिव एनर्जी को दूर करने के साथ-साथ कई ओर समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हैं। 

 

1. एक्वेरियम में मछलियां रखते समय इस बात का ध्यान रखे की कभी भी नारंगी रंग की मछलियों को अकेले न रखें। अगर आपको इस रंग की मछलिया अच्छी लगती हैं, तो उनके साथ काली मछली जरूर रखें। एेसा करने से घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।

2. एक्वेरियम को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में रखें। मछलियों को इस तरह रखने घर में रहने वाले लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा भूल कर भी एक्वेरियम को घर के बीचों-बीच न रखें।
 

3. रात के समय एक्वेरियम वाले हिस्से की लाइट बंद न करें। हमेशा लाइट को जगा कर ही रखें, एेसा करने से घर में किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती।

4. घर में रंग-बिरंगी मछलियों को एक साथ रखने से परिवार के लोग भी हमेशा एकजुट रहते हैं। इसलिए अपने एक्वेरियम में हमेशा रंग-बिरंगी मछलियां ही रखें। इससे एक्वेरियम भी डेकोरेटिव लगता है।
 

5. एक्वेरियम को रसोई या बैडरूम में रखने से घर में नैगिटिव एनर्जी तो आती ही है और साथ ही इससे परिवार की सेहत पर बुरा असर भी पड़ता है। इसलिए वास्तु के अनुसार रसोई या बैडरूम में एक्वेरियम न रखने की बजाए ड्राइंग रून या हॉल रूम में रखें।

Punjab Kesari