अगर महिलाएं ध्यान में रखेंगी ये 5 बातें तो घर में कभी नहीं आएगी कंगाली

punjabkesari.in Tuesday, Sep 24, 2019 - 06:36 PM (IST)

घर को लेकर वास्तु शास्त्रों में बहुत सी बातें बताई जा चुकी हैं। बातें यानि कि कुछ ऐसे नियम जिनका पालन करके आप अपने जीवन की तमान समस्याएं दूर कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि वास्तु के अनुसार घर बनाना बहुत जरुरी है। जिस घर का निर्माण वास्तु के अनुसार नहीं होता, उस घर में कलह-कलेश और पैसों की तंगी हमेशा बनी रहती है। इसी के साथ वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी भी बातें बताई जा चुकी हैं जिनका घर की महिलाओं द्वारा पालन करना बहुत जरुरी माना जाता है। 

 

सूर्योदय से पहले उठना

वास्तु के अनुसार घर की सभी महिलाओं को सूर्योदय से पहले उठना चाहिए। ऐसा करने से घरवालों का स्वास्थय सदा अच्छा बना रहता है। घर की मुखिया सदस्य को हमेशा सूरज उदय होने से पहले उठ जाना चाहिए और स्नान करने के बाद पाठ-पूजा के लिए समय जरुर निकालना चाहिए। अपने इष्ट की अराधना करने के बाद तांबे के लोटे में पानी भरकर मुख्य द्वार के आसपास पानी छिड़कना चाहिए। वास्तु के मुताबिक, ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। घर में लक्ष्मी जी का वास होता है।

शुक्रवार के दिन मां-लक्ष्मी की पूजा

अगर घर की महिला हर शुक्रवार को श्री लक्ष्मी जी का पाठ पूरे विधि-विधान के साथ करती है तो घर की धन से जुड़ी सभी परेशानियां दूर होती है। साथ ही यदि आपके सिर पर किसी तरह का कर्ज चढ़ रखा है तो प्रत्येक शुक्रवार मां लक्ष्मी की पूजा करने से आपका सारा कर्ज कुछ ही दिनों में उतर जाएगा।

नमक वाले पानी से पोछा

यदि घर की महिला हफ्ते में एक बार नमक वाले पानी से घर में पोछा लगाती है तो इससे घर के कई कलह-कलेश दूर होते हैं। अगर किसी बात पर परिवार के सदस्यों में अनबन चल रही है तो इस वास्तु टिप की मदद से उस समस्या से भी आपको छुटकारा मिल जाएगा।

अमावस्या के दिन घर की साफ-सफाई

अमावस्या के दिन घर की मुखिया को पूरे घर की अच्छे से साफ-सफाई करनी चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसी मान्यता है कि अमावस्या के दिन घर की सफाई करने से पूरे घर की नकारात्मक एनर्जी समाप्त हो जाती है। साथ ही परिवार के लोगों का स्वास्थय भी बेहतर बनता है। 
 

Content Writer

Harpreet