Vastu Tips: आपको कंगाल बना सकती हैं ये गलतियां, ना करें नजरअंदाज

punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2020 - 12:02 PM (IST)

हमारे आसपास के वातावरण का हम पर गहरा असर पड़ता है। इससे घर में खुशहाली और नुकसान होने की संभावना होती है। इसी कारण कई बार बहुत मेहनत करने के बाद भी कोई लाभ न मिलने या धन की हानि होने की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो किसी से कर्ज लेने तक की नौबत आ जाती है। इससे मानसिक तनाव भी बढ़ने लगता है। वास्तु के अनुसार इसके पीछे का कारण आप के पास की पड़ी चीजें हो सकती है। अगर आपके आस पास की चीजें व्यवस्थित ढंग से न हो तो आर्थिक और मानसिक तौर पर परेशानी से गुजरना पड़ सकता है। ऐसे में इनसे जरा संभल कर रहने की जरूरत होती है। वास्तु के अनुसार इन चीजों को अनदेखा करने से व्यक्ति के कंगाल होने की नौबत आ सकती हैं। तो चलिए जानते है उन खास बातों के बारे में जिनका ध्यान रखना बेहद जरूरी हैं...

ऐसी जगह पर धन रखने से बचें

वास्तु के अनुसार अलमारी में कभी भी उत्तर दिशा की ओर पैसा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से पैसों का मुंह दक्षिण दिशा ही ओर खुलता है जो आर्थिक हानि पहुंचाने का काम करता है। इसलिए अपने पर्स को हमेशा अलमारी की पश्चिमी दीवार पर लगा कर ही रखें। ऐसा करने से उसका मुंह पूर्व दिशा की ओर खुलेगा। इससे घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। पैसों से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

इस दिशा में रखें गणेश जी

घर पर विघ्नहर्ता गणेश जी की मूर्ति रखने से घर पर धन का कमी अभाव नहीं होता है। मगर इन्हें गलत दिशा में स्थापित करने से आर्थिक परेशानी से जुझना पड़ सकता है। पैसों से जुड़ी समस्या होने से व्यक्ति का मन अशांत हो जाता है। ऐसे में तनाव होने के चांचिस बढ़ते है। इससे बचने के लिए घर, दुकान या ऑफिस में गणेश जी मूर्ति इस तरीके से स्थापित करें कि उनका मुंह अंदर की तरफ आए। साथ ही उनकी पीठ दीवार के साथ लगी होनी चाहिए। इससे घर पर पॉजीटिविटी बढ़ने के साथ धन का आगमन होता है। 

इस जगह को रखें हमेशा साफ

वैसे तो पूरे घर की साफ-सफाई अच्छे से करनी चाहिए। मगर वास्तु के अनुसार घर की छत हमेशा साफ होनी चाहिए। साथ ही इसपर कोई भारी सामान भी रखने से बचना चाहिए। बहुत से लोगों को घर का फालतू सामान छत पर रखने की आदत होती है। मगर ऐसा करने से बचना चाहिए। नहीं तो आर्थिक परेशानी के साथ तनाव होने की स्थिति का सामना करना पड़ता है। 

इन दिशाओं पर न रखें ये चीजें

वास्तु के मुताबिक घर पर जल से संबंधित चीजों को रखने के लिए खास ध्यान रखना चाहिए। इसे हमेशा घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और धन का आगमन होता है। इसके विपरित दक्षिण या पश्चिमी दिशा में जल पात्र रखने की भूल न करें। नहीं तो धन के देवता कुबेर की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही घर का नल कभी भी खुला न छोड़े और कहीं खराब हो जाएं तो इसे तुरंत ठीक करवा लें। घर से बिना मतलब पानी बहना धन की हानि होने की ओर संकेत करता है। इससे भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। साथ ही तनाव बढ़ता है। 

 

Content Writer

neetu