घर की इस दिशा में लगा Water Fountain चमकाएगा भाग्य, पैसे की होगी बरसात !

punjabkesari.in Sunday, Sep 17, 2023 - 03:15 PM (IST)

वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीजें बताई गई हैं जिन्हें घर में लगाने से पॉजिटिविटी भी आती है और सुंदरता पर भी चार-चांद लग जाते हैं। उन्हीं चीजों में से एक है वॉटर फाउंटेन, इसे घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि इसको घर की एक सही दिशा में लगाया जाए तो सदस्यों पर इसका पॉजिटिव असर पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी इसे घर में लगाने वाले हैं तो दिशा का ध्यान जरुर रखें। चलिए आपको बताते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार, वाटर फाउंटेन को घर की कहां पर लगाना चाहिए....

यहां पर लगाना होता है शुभ 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, वॉटर फाउंटेन को घर की दाई दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिशा से पॉजिटिव एनर्जी निकलती है। ऐसे में यहां पर पानी बहने से पूरे घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा। 

सदस्यों की होगी उन्नति  

घर में जल तत्व को संतुलित करने के लिए जल से जुड़ी तस्वीरें लगाई जाती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बहता हुआ पानी गतिशीलता का प्रतीक माना जाता है। घर में इसके बहने से परिवार के सदस्यों को प्रगति मिलती है और हर कार्य में सफलता आती है। 

बुरी नजर होगी दूर 

घर में लगी बुरी नजर को दूर करने के लिए वॉटर फाउंटेन को बालकनी या फिर गलियारे में लगाना शुभ माना जाते हैं। माना जाता है कि यहां पर इसे लगाने से घर के सदस्यों के बुरे दिन खत्म होते हैं। 

मेन गेट पर लगाना शुभ 

घर के मेन गेट पर भी इसे लगाना अच्छा माना जाता है। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी नहीं आती। 

बेडरुम या किचन में न लगाएं 

इसे घर के बेडरुम या किचन में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। इन जगहों पर इसे लगाना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, यहां पर वॉटर फाउंटेन लगाने से आपसी रिश्तों में खट्टास आ सकती है।

Content Writer

palak