घर की इस दिशा में रखें Vastu Pyramid, हमेशा खुशियों से भरा रहेगा जीवन

punjabkesari.in Monday, May 15, 2023 - 01:47 PM (IST)

नया घर बनवाते समय बहुत से लोग वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं। खासकर घर में पॉजिटिविटी लाने के लिए वास्तु के अनुसार, चीजें बनाना बहुत ही जरुरी माना जाता है। इस शास्त्र में घर की नकारात्मकता को दूर करने के भी कुछ उपाय बताए गए हैं। वहीं इस शास्त्र में वास्तु पिरामिड रखना भी शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, वास्तु पिरामिड घर में रखने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में सुख-शांति का वास होता है। तो चलिए आपको बताते हैं इससे जुड़े कुछ वास्तु टिप्स...

इस दिशा में रखें वास्तु पिरामिड

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, वास्तु पिरामिड हमेशा घर के ईशान कोण में रखना चाहिए। इस कोणे को सबसे ज्यादा एनर्जी वाला स्थान माना जाता है। ऐसे में यहां वास्तु पिरामिड रखने से घर की ऊर्जा संतुलित मदद करता है। 

पढ़ाई में लगेगा बच्चे का मन 

यदि आपके बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता और आप उनके करियर को अच्छी दिशा देना चाहते हैं तो वास्तु पिरामिड स्टडी रुम की उत्तर दिशा में रखें। इस दिशा में पिरामिड रखने से बच्चों को मन पढ़ाई में लगता है। 

आय में होगी वृद्धि

इसके अलावा पिरामिड ऐसी जगह पर रखना भी शुभ माना जाता है जहां पर परिवार के सदस्य ज्यादा समय व्यतीत करते हों जहां पर वास्तु पिरामिड रखने से पॉजिटिव एनर्जी भी आती है और घर के सदस्यों को आय भी बढ़ती है। 

अच्छा रहेगा स्वास्थ्य 

यदि आपको अच्छी नींद नहीं आती तो आप वास्तु पिरामिड घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में रख सकते हैं। यहां पर पिरामिड रखने से अच्छी नींद भी आएगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति बीमार है तो आप उसकी अच्छी सेहत के लिए उसके बेड के पास वास्तु पिरामिड रख सकते हैं। 

यहां बिल्कुल न रखें पिरामिड 

घर में लोहा, एल्यूमीनियम और प्लास्टिक का पिरामिड रखना अशुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इससे लाभ भी नहीं होता और घर में नेगेटिविटी का वास भी होने लगता है। इसके अलावा पिरामिड की तस्वीर भी घर में लगाना अशुभ मानी जाती है। 

Content Writer

palak