घर का वास्तु दोष दूर करेंगी ये 6 चीजें, Negative Energy भी रहेगी आशियाने से दूर

punjabkesari.in Monday, Jan 02, 2023 - 01:03 PM (IST)

घर बनवाते समय बहुत सी चीजों का ध्यान रखा जाता है। खासकर जो लोग वास्तु शास्त्र में विश्वास करते हैं वो घर की एक-एक चीज की दिशा का खास ध्यान रखते हैं। परंतु कई बार यदि घर में कोई कमी रह जाए तो घर में नेगेटिव एनर्जी का संचार होने लगता है। इसके अलावा आपको आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में यदि आप घर का वास्तु दोष दूर करना चाहते हैं तो कुछ उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप घर का वास्तु दोष दूर कर सकते हैं...

बांसुरी 

बांसुरी के साथ आप घर का वास्तु दोष दूर कर सकते हैं। आप चांदी की बांसुरी घर की उत्तर दिशा में रख दें। इससे घर का वास्तु दोष दूर होगा।

PunjabKesari

रख लें ये प्रतिमा 

आप मां लक्ष्मी और कुबेर की प्रतिमा अपने घर में रख सकते हैं। मां लक्ष्मी और कुबेर की प्रतिमा घर में लगाने से सुख-समृद्धि भी आती है। 

गणेश जी 

घर में गणेश जी की प्रतिमा रखना भी शुभ माना जाता है। गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है। वास्तु दोष दूर करने के लिए आप गणेश जी की प्रतिमा उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं। 

PunjabKesari

शंख 

शंख भी घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे रखने से भी घर का वास्तु दोष दूर होगा। 

एकाक्षी नारियल 

घर में एकाक्षी नारियल रखना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इसे श्रीफल कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि इसे घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा आपके परिवार पर बनी रहती है। 

PunjabKesari

कलश की स्थापना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके घर में वास्तु दोष है तो आप घर के उत्तर-पूर्व कोे में कलश रख सकते हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, कलश को भगवान गणेश जी का रुप माना जाता है। गणेश जी को सुखकर्ता और विघ्नहर्ता माना जाता है घर में कलश रखने से सारे कार्य पूरे हो जाते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static