घर में हुई ये चीजें तो बर्बाद हो सकते हैं आप, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

punjabkesari.in Tuesday, Jan 03, 2023 - 01:25 PM (IST)

घर बनवाने से पहले यदि कुछ चीजों का ध्यान रखा जाए तो घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार बढ़ता है, सुख-समृद्धि का भी वास होता है वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजें घर में रखना बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है इनसे घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ता है। सारे कार्य भी अच्छे से होते हैं परंतु वही दूसरी ओर कई चीजें घर में नेगेटिव एनर्जी को भी बढ़ा सकती हैं। इससे घर में वाद-विवाद, मनमुटाव और अशांति बढ़ सकती है। कुछ चीजें घर के लिए बहुत ही बुरी मानी जाती हैं। आइए आज आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें जो आपके घर पर नेगेटिव प्रभाव डालती हैं...

मंदिर 

काफी लोगों अपने घर के पास मंदिर बनवाते हैं। परंतु वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के पास मंदिर बनवाना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता। दुर्गा या फिर चंडी देवी का मंदिर कभी भी घर के पास नहीं बनवाना चाहिए। 

मुख्य द्वार के सामने न हो ये मंदिर

घर के मुख्य द्वार के सामने सूर्य, ब्रह्मा, विष्णु और शिवजी का मंदिर भी शुभ नहीं माना जाता है। यदि आपके घर के पास भी यह मंदिर हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इनकी छाया आपके घर में न पड़े। 

खंभा 

पूर्व, उत्तर, ईशान कोण या फिर घर के आस-पास कोई बड़ी चट्टान, बड़ा पत्थर और खंभा भी नहीं होना चाहिए। इन चीजों को भी शुभ नहीं माना जाता। 

आस-पास की जगह गंदी 

घर के आस-पास की जगह भी हमेशा साफ ही होनी चाहिए। वहां पर कभी कीचड़ या गंदगी न हो। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार के सामने कोई पेड़, दीवार, खाई, कुआं और मंदिर भी नहीं होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन चीजों का घर के आस-पास होना भी अशुभ माना जाता है। 

कांटेदार पौधे 

कांटेदार पौधे भी घर के पास होने शुभ नहीं माने जाते। आप घर में और घर के बाहर बगीचे में भी इस तरह के पौधे भूलकर भी न लगाएं। यह पौधे घर में नेगेटिव एनर्जी लाते हैं और इससे परिवार का स्वास्थ्य खराब हो सकता है और जीवन में संघर्ष भी आता है। 


 

Content Writer

palak