Terrace Vastu: घर की छत पर रख लें ये एक चीज, बदल जाएगी आपकी किस्मत

punjabkesari.in Wednesday, Feb 15, 2023 - 12:22 PM (IST)

कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी निराशा ही हाथ में लगती है। पूरा दिन काम करके भी घर में पैसा नहीं आता और नाकामयाबी झेलने पड़ती है इसका कारण घर का वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र में इस वास्तु दोष से छुटकारा पाने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर की छत पर रखी हुई ये चीज आपकी जिंदगी बदल सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसी कौन सी चीज है जिससे आप जीवन में सौभाग्य हासिल कर सकते हैं...

साफ रखें छत

यदि कड़ी मेहनत के बाद भी आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा तो घर की छत को हमेशा साफ रखें। इससे घर में सुख- सौभाग्य आता है। 

PunjabKesari

पेड़ -पौधे लगाएं 

घर की छत पर पेड़-पौधे लगाना शुभ माना जाता है। गमले में फूल लगाने से शोभा बढ़ती और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। हरे-भरे पेड़-पौधे आपकी सोई हुई किस्मत जगा सकते हैं। 

इस दिशा में होनी चाहिए पानी की टंकी 

यदि आप पानी की टंकी छत पर रख रहे हैं तो दक्षिण-पश्चिम दिशा में रख सकते हैं। इस दिशा में टंकी रखना शुभ मानी जाती है। 

PunjabKesari

जंग लगा लोहा 

छत पर कभी भी जंग लगा हुआ लोहा या बांस का सामान नहीं रखना चाहिए। इससे राहु दोष बढ़ सकता है। 

टूटी-फूटी न हो छत 

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, छत कभी भी टूटी-फूटी नहीं होनी चाहिए। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, छत की दरारें, बारिश के मौसम में सीलन होने से घर में गंभीर वास्तु दोष लग सकता है । 

PunjabKesari

झाड़ू नहीं रखना चाहिए 

घर की छत पर भूलकर भी झाड़ू नहीं रखना चाहिए। इससे घर में चोरी होना का भय उत्पन्न होता है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static