राहु का प्रतीक माने जाते हैं तवा और कढ़ाई, इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां

punjabkesari.in Wednesday, Dec 28, 2022 - 03:23 PM (IST)

किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले वाली चीजों में से एक तवा और कढ़ाई भी होते हैं। बर्तनों में सबसे ज्यादा इनका प्रयोग किया जाता है परंतु यह दोनों चीजें आपके लिए कई तरह की समस्याओं का कारण भी बन सकती हैं। इन दोनों चीजों को राहु का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इनका इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए बताते हैं आपको तवा और कढ़ाई से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स...

बरतनी चाहिए सावधानी 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह दोनों चीजों राहु का प्रतीक मानी जाती है। इसलिए इन दोनों चीजों का प्रयोग करते समय कुछ चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए। 

इस और रखें तवा और कढ़ाई 

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, आप यहां पर खाना बनाते हैं उसकी दाई और कढ़ाई रखनी चाहिए। उस तरफ कढ़ाई रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। 

खाली तवा और कढ़ाई 

चूल्हे पर कभी भी खाली तवा और कढ़ाई नहीं रखनी चाहिए। यदि आप खाना बना चुके हैं तो दोनों चीजों को गैस से उतार लें, लेकिन कभी भी इन दोनों चीजों को खाली गैस पर नहीं रखना चाहिए। 

साफ करके रखें 

रात में खाना बनाने के बाद कढ़ाई और तवे को धोकर ही रखें। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इससे राहु की स्थिति अच्छी होती है।

न रखें झूठा 

तवा और कढ़ाई को कभी भी झूठा नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा इन दोनों चीजों पर कभी भी झूठे बर्तन भी नहीं रखने चाहिए। 

न खुरचें तवा 

तवे को कभी भी खुरचना नहीं चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, तवे को खुरचना शुभ नहीं माना जाता। 

नींबू और नमक से रगड़ें 

तवा और कढ़ाई को आप नीबूं और नमक से रगड़ें, इस तरीके से तवा साफ भी होगा और आपकी किस्मत भी चमकेगी। 


 

Content Writer

palak