दक्षिण दिशा में भूलकर भी न रखें ये चीजें, घर में आएगी Negativity

punjabkesari.in Wednesday, Oct 26, 2022 - 01:00 PM (IST)

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का भी बहुत ही खास महत्व बताया गया है। घर में यदि चीजें वास्तु शास्त्र के अनुसार रखी हो तो पॉजिटिव एनर्जी का आगमन  होता है। वहीं इसके विपरित गलत दिशा में चीजें रखने से घर में नेगेटिविटी भी फैलती है। घर में तनावभरा माहौल भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में कुछ चीजों का रखना शुभ नहीं माना जाता। तो चलिए जानते हैं इस दिशा में कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए...

बेडरुम न हो 

घर की दक्षिण दिशा में बेडरुम नहीं होना चाहिए। इस दिशा में बेड होना शुभ नहीं माना जाता। दक्षिण दिशा में बेड होने से पति-पत्नी का जीवन परेशानियों से घिरा रह सकता है। रिश्ते में मन-मुटाव भी हो सकता है। इसलिए इस दिशा में बेडरुम नहीं होना चाहिए।

न हो इलैक्ट्रोनिक सामान 

दक्षिण दिशा में इलैक्ट्रोनिक का सामान रखना भी अशुभ नहीं माना जाता। इस दिशा में इलैक्ट्रोनिक सामान रखने से घर में वास्तु दोष बढ़ सकता है। इसके अलावा घर में कलह-कलेश की स्थिति भी बन सकती है। 

न हो पूजा घर 

इस दिशा में पूजा घर होना भी अशुभ माना जाता है। क्योंकि दक्षिण दिशा यम और पितृ दिशा मानी जाती है। इसलिए इस दिशा में पूजा करना नहीं माना जाता।  मान्यताओं के अनुसार, इससे आपके घर में बुरी शक्तियां आ सकती हैं। इसके अलावा इस दिशा में पूजा रुम होने से घर में नेगेटिव एनर्जी भी आ सकती है। 

न हो स्टोर रुम 

दक्षिण दिशा में स्टोर रुम होना भी अशुभ माना जाता है। इस दिशा में स्टोर रुम होने से घर के सदस्यों में आपसी सामंजस्य नहीं बन पाता। परिवार के सदस्यों की सोच भी एक-दूसरे के साथ नहीं मिल पाती। इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में स्टोर रुम नहीं होना चाहिए। 

न रखें जूते चप्पल 

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, दक्षिण दिशा में जूते चप्पल रखना भी अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में जूते चप्पल रखने से पितृदोष उत्पन्न होता है। घर की सुख-समृद्धि में भी कमी आ सकती है। 


 

Content Writer

palak