घर की दक्षिण दिशा में रख लें ये कुछ चीजें, जमकर होगी पैसे की बरसात !

punjabkesari.in Sunday, May 07, 2023 - 03:33 PM (IST)

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का खास महत्व बताया गया है, इसलिए लोग घर बनाने से पहले दिशाओं का भी ध्यान रखते हैं। यदि इसके अनुसार, घर न बनवाया जाए तो व्यक्ति का जीवन संकटों से घिर सकता है। इसके अलावा जीवन में और भी समस्याएं आने लगती हैं। वहीं दक्षिण दिशा का इस शास्त्र में बहुत ही महत्व बताया गया है। यह दिशा मृत्यु के देवता यम और पितरों की मानी जाती है। ऐसे में इस दिशा में कुछ चीजों का रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

ये तस्वीर लगानी मानी जाती है शुभ 

इस दिशा में फिनिक्स चिड़िया को लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार,  यह घर में समृद्धि लेकर आती है। ऐसे में इसको दक्षिण दिशा में लगाने से घर की नेगेटिव एनर्जी का आगमन भी नहीं होता। इस तस्वीर को लिविंग रुम में लगाना शुभ माना जाता है। 

PunjabKesari

जेड प्लांट 

घर में जेड प्लांट लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इसे घर में लगाने की दक्षिण दिशा शुभ मानी जाती है। आप इसे ड्राइंग रुम की दक्षिण दिशा में लगा सकते हैं। यह दिशा शुक्र ग्रह की भी दिशा मानी जाती है ऐसे में जहां जेड प्लांट लगाने से घर में समृद्धि आती है। 

कीमती सामान और ज्वेलरी 

कीमती सामान और ज्वेलरी भी इस दिशा में रखनी शुभ मानी जाती है। मान्यताओं के अनुसार, इससे व्यक्ति के पास कभी भी धन की कमी नहीं होती। इसके अलावा कोई भी जरुरी सामान भी इस दिशा में रखना काफी शुभ माना जाता है। इससे आपके घर में सुख शांति और समृद्धि का आगमन भी होता है। 

PunjabKesari

झाड़ू

दक्षिण दिशा में झाड़ू रखना भी शुभ माना जाता है। मान्याओं के अनुसार, इससे धन लाभ के योग बनते हैं और व्यक्ति को जीवन में भी तरक्की मिलती है। 

बेड का सिरहाना 

बेडरुम में सिरहाना भी दक्षिण दिशा में रखना काफी शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इससे दांपत्य जीवन खुशहाल होता है और इसके अलावा यहां पर भारी सामान रखना भी शुभ माना जाता है। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static