रिश्तों में मिठास लाएगा चांदी का हाथी, इस जगह रखने से होगा फायदा

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2024 - 02:37 PM (IST)

हर व्यक्ति जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता चाहता है। इसके लिए वह सारा दिन कड़ी मेहनत भी करता है लेकिन कई बार पूरी मेहनत और हर संभव कोशिश करने के बाद भी फल नहीं मिलता और जीवन में आर्थिक संबंधी समस्याएं घेर लेती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन सभी समस्याओं का कारण घर में मौजूद वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र में इस दोष से छुटकारा पाने के लिए कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं जो आपकी किस्मत बदल सकती हैं। इन्हीं चीजों में से एक है चांदी का हाथी। चांदी का हाथी घर में किस दिशा में रखना चाहिए और इससे जुड़े क्या नियम इस शास्त्र में बताए गए हैं आज आपको इस बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।

भगवान गणेश से संबंध

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में चांदी का हाथी रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसका संबंध भगवान गणेश से बताया गया है। घर में इसे रखने और इसकी पूजा करने से भगवान गणेश की कृपा परिवार के सदस्यों पर बनी रहती है। 

रिश्तों में आएगी मिठास 

यदि आपकी शादीशुदा जिंदगी में किसी तरह का तनाव चल रहा हो तो चांदी के हाथी को बेडरुम में रखें। मान्यताओं के अनुसार, यहां पर इससे शादीशुदा जोड़े के  बीच प्यार और स्नेह बढ़ेगा।

उत्तर दिशा में रखें 

यदि इसे घर की उत्तर दिशा में रखा जाए तो इससे ऐश्वर्या भी बढ़ता है और सुख-शांति भी मिलती है। इसे घर में रखने से भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। 

मुख्य द्वार पर रखें 

इसके अलावा यदि आप जीवन में धन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो चांदी का हाथ मुख्य द्वार पर रखें। मान्यताओं के अनुसार, इससे आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।

राहु होगा शांत 

इसे घर में रखने से मान-सम्मान भी बढ़ता है। इसके अलावा चांदी का हाथी इच्छाशक्ति मजबूत करता है। चांदी के हाथी को घर में रखने से राहु शांत हो सकता है। 

किचन में न रखें 

इसे भूलकर भी रसोई में नहीं रखना चाहिए। यहां पर इसे रखने से घर में दरिद्रता आती है और नेगेटिविटी का माहौल बनता है।  


 

Content Writer

palak