घर में आएगी Positivity और सुख-समृद्धि, अजमाएं वास्तु के ये अचूक उपाय

punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2023 - 02:34 PM (IST)

घर का निर्माण करवाते समय वास्तु के नियमों का ध्यान रखना जरुरी है। इस शास्त्र के अनुसार, घर में रखी चीजें व्यक्ति की तरक्की, सुख-समृद्धि को प्रभावित करती हैं। इसलिए घर में इससे जुड़े नियमों का ध्यान रखना जरुरी है। आज आपको घर के वास्तु से जुड़े कुछ ऐसे नियम बताते हैं जिन्हें अपनाने से पॉजिटिविटी और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। तो चलिए जानते हैं इससे जुड़े नियमों के बारे में....

ऐसे रंग का करें चयन 

घर का डिजाइन बनाते समय रंग का ध्यान रखना भी जरुरी है। अलग-अलग रंग व्यक्ति की भावनाओं को प्रभावित करते हैं। इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पेंट करवाते समय ध्यान रखना जरुरी है। लाल, हरी, पीला रंग घर में न करवाएं। हल्के, न्यूट्रल शेड्स घर में करवाएं यह पॉजिटिविटी बढ़ाते हैं। 

हरियाली

घर की पूर्व दिशा में हरियाली का होना शुभ माना जाता है। इससे आपके सामाजिक रिश्ते सुधरते हैं और इस दिशा में गार्डन होना भी बेहद शुभ माना जाता है।  

 सदस्यों में बढ़ेगा प्रेम 

यदि आप चाहते हैं कि घर के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते मजबूत हों और उनमें मिठास बनी रहे तो परिवार की फोटो गोल्डन रंग के फ्रेम में घर की दक्षिण पश्चिम दिशा में लगाएं। इससे परिवार के सदस्यों में प्रेम बना रहेगा। 

यहां बनाएं मेडिटेशन कॉर्नर 

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर के उत्तर पूर्व दिशा में मेडिटेशन कॉर्नर बनाएं। इससे आपके घर में पॉजिटिविटी आएगी और आप आत्मिक शांति भी महसूस करेंगे।

सूर्य की किरणें 

घर में सूर्य की किरणें जरुर आने दें। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आता है। इसलिए घर को डिजाइन करवाते समय इस तरह से डिजाइन करवाएं कि सूर्य की किरणें बेडरुम में आएं। 

न रखें टूटी हुई तस्वीर 

घर में कभी भी टूटी हुई तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। इससे पारिवारिक रिश्तों में खट्टास आती है और जिससे विवाद होने की संभावना बढ़ती है। इसलिए ऐसी तस्वीरें को तुरंत हटाने दें।

Content Writer

palak