इन Vastu Tips से घर में बनेगा Positive Energy का फ्लो, दूर होगी हर परेशानी

punjabkesari.in Friday, Aug 25, 2023 - 02:47 PM (IST)

घर बनाते समय वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखने की बहुत जरूरत होती है। घर में रखी हर एक चीज किसी न किसी positive और negative एनर्जी होती है।  इसलिए घर में रखी हर चीज को वास्तु के नियमों के हिसाब से व्यवस्थित करना बहुत जरूरी है। आसा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है और परिवार में भी सुख- समृद्धि का वास होता है। आइए जानते हैं कुछ आसान से वास्तु टिप्स जिसकी मदद से घर में सुख- समृद्धि आती है...

घर के लिए जरूरी वास्तु नियम

- घर में बना पूजा घर सबसे पवित्र होता है। वास्तु शास्त्र के नियमों के हिसाब से घर की उत्तर- पूर्व दिशा में देवताओं का वास होता है, इसलिए इस दिशा में पूजा स्थल बनाना बहुत शुभ माना जाता है।

- घर में लगे पेड़- पौधों में नियमित रूप से पानी देना चाहिए।सूखे पेड़- पौधें जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पार्किंग के लिए उत्तर- पश्चिम दिशा को सबसे शुभ माना जाता है।

- वास्तु शास्त्र के हिसाब से बेडरूम में दरवाजे की ओर पैर करके न सोएं।

- घर या कमरे की सजावट में भूलकर भी काटेंदार पौधों का इस्तेमाल न करें।

- वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में दक्षिण पूर्व दिशा में अग्नि से जुड़े उपकरण रखने चाहिए।

- घर को साफ- सुथरा रखें। गंदगी की वजह से मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होते हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur