Vastu Tips: पूजा घर में भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो कंगाली से जुड़ जाएगा रिश्ता

punjabkesari.in Wednesday, Mar 08, 2023 - 11:18 AM (IST)

हर घर में एक पूजा घर जरुर होता है। पूजा घर को घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है क्योंकि यहां पर अलग-अलग तरह की मूर्तियां स्थापित की जाती हैं। इसलिए वास्तु मान्यताओं के अनुसार, पूजा रुम को लेकर कई सारे नियम बताए गए हैं जिनका पालन करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन भी होता है। तो चलिए आपको बताते हैं पूजा रुम से जुड़े कुछ ऐसे नियम...

न रखें ऐसी मूर्तियां 

मान्यताओं के अनुसार पूजा रुम में कभी भी राहु-केतु, शनि देव और काली मां की मूर्ति स्थापित नहीं करनी चाहिए। इससे घर में नेगेटिविटी का आगमन होता है। 

दिशा का रखें ध्यान 

पूजा रुम उत्तर-पूर्व दिशा में बनवाना शुभ माना जाता है क्योंकि इस दिशा को देव दिशा कहा जाता है। इस दिशा में पॉजिटिव एनर्जी का भी वास होता है। परंतु यदि आप इस दिशा में पूजाघर नहीं बनवा सकते तो आप पूर्व दिशा में भी पूजाघर बनवा सकते हैं। 

इस रंग का लगाएं बल्ब 

मंदिर के अंदर सफेद रंग का बल्ब लगाना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। इसके अलावा मंदिर के फर्श पर पीला कपड़ा भी डालना शुभ माना जाता है। 

हर दिन जलाएं दीपक 

वास्तु शास्त्र में पूजा घर में हर दिन दीपक जरुर जलाना चाहिए इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। इसके अलावा बिना नहाए हुए मूर्ति को कभी भी नहीं छुना चाहिए। 

साफ-सफाई का रखें ध्यान 

पूजा घर में साफ-सफाई रखनी भी जरुरी है इसलिए सुबह उठते ही पूजा रुम को साफ करें इसके अलावा शाम को सोने से पहले भी पूजा रुम साफ जरुर करें। 

न रखें टूटी हुई मूर्तियां 

पूजा रुम में कभी भी किसी देवी-देवता की टूटी हुई मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। इससे वास्तु दोष का खतरा बढ़ता है और जीवन में परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। 

Content Writer

palak