घर में भूलकर भी न लगाएं ये Plants, रुक जाएगा पैसा का आगमन

punjabkesari.in Monday, Oct 31, 2022 - 01:41 PM (IST)

हर इंसान अपने आशियाने को अपनी मनपसंदीदा चीजों के द्वारा सजाता है। कोई घर की डेकोरेशन आर्टिफिश्यल डेकोरस का इस्तेमाल करके तो कोई पेड़-पौधे और गार्डनिंग से आशियाना सजाता है। गार्डनिंग में कई तरह के पेड़-पौधे और फूल शामिल हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई पौधे ऐसे भी हैं जिन्हें घर में लगाने पर सख्त मनाई बताई गई है। इन पौधों को घर में लगाने से धन का आगमन रुक सकता हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि ऐसे कौन-से पौधे हैं जिन्हें आपको अपने घर में नहीं लगाना चाहिए....

कांटेदार पौधे 

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। यह आपके घर में नेगेटिव एनर्जी ला सकते हैं। इससे आपके घर में कलह-कलेश की परिस्थिति भी रह सकती है। घर में पैसे का आगमन भी रुक सकता है। इसलिए घर में कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। 

मदार का पौधा 

घर में मदार का पौधा लगाना भी अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसे कोई भी पौधे जिनमें से दूध निकलता हो उन्हें अपने आशियाने में नहीं लगाना चाहिए। यह पौधे आपके घर में नेगेटिव एनर्जी लाते हैं और इनसे घर में पैसे का आगमन भी रुकता है। इन पौधे से आपके घर में नेगेटिव एनर्जी आ सकती है। 

इमली का पेड़ 

घर में कभी भी इमली का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि इससे घर वालों के रिश्ते खराब हो सकते हैं। घर में बीमारियों का भी आगमन हो सकता है। इस पौधे से घर में नेगेटिव एनर्जियों के आने का संकेत भी रहता है। इसलिए इस पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए। 

खजूर का पेड़ 

खजूर का पेड़ घर की सुंदरता पर चार-चांद लगाता है लेकिन इसे कभी भी अपने घर में नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से सदस्यों की तरक्की पर असर पड़ता है। घर के सदस्यों को पैसे संबंधी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। 

पीपल का पेड़ 

पीपल के पेड़ की हिंदू धर्म में मुख्य रुप से पूजा की जाती है। इस पेड़ को काफी शुभ भी माना जाता है। लेकिन मान्यताओं के अनुसार, इसे घर के अंदर, बाहर या फिर गेट के आसपास नहीं लगाना चाहिए। इसे घर में लगाने से आपको पैसे का नुकसान हो सकता है। इसकी जड़े भी दूर तक फैलती हैं जिससे दीवारों को नुकसान हो सकता है। इसलिए इन पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए। 


 

Content Writer

palak