घर का वास्तु दोष दूर करना है तो पाल लें ये पशु, जाग जाएगी सोई हुई किस्मत
punjabkesari.in Wednesday, Jan 18, 2023 - 01:31 PM (IST)

बहुत से लोगों को जानवरों से प्यार होता है जिसके कारण वह अपने घर में भी कोई न कोई पशु जरुर पालते हैं। पशु घर का ध्यान भी रखते हैं और घर में एक पॉजिटिव माहौल भी रहता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ पशु-पक्षियों को घर में रखना शुभ माना जाता है। इससे घर का वास्तु दोष भी दूर होता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
कछुआ
कछुए को गुडलक का प्रतीक माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, घर में कछुआ पालना बहुत ही शुभ होता है। माना जाता है कि यहां कछुआ रहता है वहां पर मां लक्ष्मी का भी वास होता है और आपका भाग्य भी अच्छा रहता है। कछुआ रखने से आपका हर कार्य बनता है।
खरगोश
खरगोश भी घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। खरगोश घर की नेगेटिव एनर्जी दूर करता है और पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। मान्यताओं के अनुसार, यहां पर खरगोश होता है वहां पर खुशहाली जरुर आती है।
घोड़ा
लोग घर में घोड़ों को नहीं पालते लेकिन वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घोड़ा या फिर दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर घर में लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यहां पर दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर हो वहां पर हमेशा खुशहाली बनी रहती है और घर के लोगों का भाग्य भी हमेशा साथ देता है।
मछली
मछली पालना भी घर में शुभ माना जाता है। इससे घर की दरिद्रता और नेगेटिव एनर्जी दूर होता है और घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर में सुनहरे रंग की मछली पालना शुभ माना जाता है।
कुत्ता
कुत्ते को ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही महत्वपूर्ण पशु माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, कुत्ता पालने से जीवन की कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा अगर आपकी कुंडली में शनि और केतु कमजोर है तो आप काला कुत्ता पाल सकते हैं। काला कुत्ता कुंडली में शनि और केतु को मजबूत करने के लिए शुभ माना जाता है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

चीन ने ठुकराया अमेरिका का निमंत्रण, सिंगापुर में रक्षा प्रमुखों के बीच बैठक से किया इंकार

उत्तर कोरिया जून में पहला सैन्य जासूसी उपग्रह करेगा लांच, जापान ने जारी की चेतावनी

VIDEO: आग लगने से कई झोपड़ियां जलकर खाक, अनाज के साथ गृहस्ती के सामान जलकर राख

सीहोर : युवक की नृशंस हत्या, कुल्हाड़ी से शरीर के किए कई टुकड़े, वीडियो आया सामने