घर के बाहर रखी हुई ये चीजें होती है अशुभ, फायदे की जगह करेंगी नुकसान

punjabkesari.in Wednesday, Sep 21, 2022 - 04:53 PM (IST)

घर में मां लक्ष्मी का आगमन मुख्य द्वार से ही होता है। इसलिए मुख्य द्वार की सफाई रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि मुख्य द्वार पर नेगेटिव एनर्जी हो तो परिवार के लोगों के स्वास्थ्य, घर में कलह-कलेश और आर्थिक समस्याएं भी हो सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की हर दिशा में किसी न किसी देवता का वास होता है। इसलिए गलत दिशा में रखी हुई चीजें आपके घर में नेगेटिव एनर्जी का आगमन कर सकती हैं। मुख्य द्वार पर रखी हुई ये चीजें आपके जीवन में कलह-कलेश ला सकती हैं। तो चलिए बताते हैं कौन सी चीजें मुख्य द्वार के सामने नहीं होनी चाहिए...

कूड़ा 

घर के मुख्य द्वार पर साफ- सफाई होना बहुत ही आवश्यक है। ऐसा माना जाता है कि यदि घर में चीजें सही दिशा में रखी जाएं तो मां लक्ष्मी की कृपा घर पर बनी रहती हैं। घर के मुख्य द्वार के सामने रखा कूड़ा दरिद्रता का प्रतीक माना जाता है। लेकिन जिन घरों के सामने कूड़ा होता है वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता। इससे घर में अशांति और बीमारियां हो सकती हैं। 

PunjabKesari

कांटेदार पौधे 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार के सामने कांटेदार पौधे नहीं होने चाहिए। यह पौधे वास्तु शास्त्र के अनुसार, वर्जित माने जाते हैं। घर के सामने यह पौधे होने से सुख-समृद्धि में बाधाएं आने लगती हैं। 

पत्थर 

बहुत से लोग घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए तरह-तरह के पत्थर और ईंट घर के बाहर रखते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पत्थर जीवन में आगे नहीं बढ़ने देते। इसलिए यदि आपने घर के बाहर पत्थर रखें है तो उन्हें तुरंत हटा लें। 

PunjabKesari

गंदा पानी 

घर के बाहर गंदा पानी होना भी अशुभ माना जाता है। इसलिए यदि आपके घर के बाहर गंदा पानी जमा है तो घर में नेगेटिव एनर्जी आ सकती है। इसलिए अपने घर के बाहर गंदा पानी जमा न होने दें। 

बिजली का खंभा 

घर के बाहर कभी भी खंभा नहीं होना चाहिए। खंभा घर के बाहर होने से सदस्यों के बीच हमेशा मनमुटाव और वाद-विवाद होते रहते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static