घर से गायब होगी नेगेटिव एनर्जी, बस इन Vastu Tips का रखें खास ध्यान

punjabkesari.in Sunday, Nov 06, 2022 - 04:23 PM (IST)

अपने घर को बहुत से लोग वास्तु शास्त्र के अनुसार, सजाते हैं। लेकिन घर में ऐसे कुछ स्थान होते हैं यहां पर नेगेटिव एनर्जी सबसे ज्यादा हो सकती है। नेगेटिव एनर्जी घर में कुछ बुरी शक्तियों को भी बढ़ावा देती है। इसलिए वास्तु शास्त्र में ऐसे कुछ नियम बताए गए हैं जो घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करते हैं। घर में नेगेटिव एनर्जी का आगमन कई बुरी चीजों के कारण होता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप घर की नेगेटिव एनर्जी दूर कर सकते हैं। 

खिड़कियां रखें खुली 

मान्यताओं को अनुसार, सुबह उठते ही घर की खिड़कियां खोल देनी चाहिए। ताकि सूर्य की किरणें आपके घर में आ सके। ताजी हवा और सूर्य की किरणें अपने घर में आने दें। ताजी हवा और खुली खिड़कियां घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार कर सकती हैं। इससे आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार भी बढ़ता है। 

हटा दें घर से पुरानी चीजें 

घर में ऐसी कोई भी चीज न रखें जो आपके घर में नेगेटिव एनर्जी लाएं। जैसे बंद घड़ी, टूटा सामान, टूटा बर्तन यह चीजें आपके घर में नेगेटिव एनर्जी को बढ़ावा दे सकती हैं। इसलिए इन चीजों के बंद होने पर इन्हें घर से निकाल दें। 

मोमबत्तियां और क्रिस्टल के रखें पौधे 

आप घर में से नेगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए मोमबत्तियों, क्रिस्टल के पौधे को घर में जरुर रखें। यह चीजें आपके घर में शांतिपूर्ण माहौल बना देगी। ये दोनों चीजें आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी का आगमन करेंगी। 

स्मज स्टिक से लाएं पॉजिटिविटी 

घर में पॉजिटिव माहौल बनाने के लिए आप सेज, लोबान, मगवोर्ट, लैवेंडर, पालो सैंटो और ड्रेगन ब्लड की स्मज स्टिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह घर में पॉजिटिव माहौल बनाएंगी। स्मज स्टिक को जलाकर उसका धुआं सारे घर में फैलाएं इससे घर की नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाएगी। 

कोनों की रखें सफाई 

घर के कोने की सफाई जरुर रखें। ज्यादातर नेगेटिव एनर्जी घर के कोने में होती है। इसलिए घर को कोनों को अच्छे से साफ करें। ज्यादातर झाड़ू घर के कोने में लगाएं। जाले भी घर से समय-समय पर हटाते रहें। इससे आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी रहेगी। 

मंत्रों को करें उच्चारण 

घर में सुबह उठकर अपने इष्टदेव का ध्यान जरुर लगाएं। यदि आप मंत्र नहीं जानते तो स्पीकर पर घर में गाने चला सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार, कोई भी मंत्र, ध्वनि, शब्दांश, शब्द या शब्दों का समूह से आध्यत्मिक और मनोवैज्ञानिक शक्ति मिलती है। घर में पॉजिटिव एनर्जी के संचार के लिए गायत्री मंत्र का जाप कर सकते हैं। इसके अलावा हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। इसके नियमित पाठ से भी घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। 


 

Content Writer

palak