Vastu Tips: घर में लगाएं इस रंग की नेमप्लेट, खुलेंगे तरक्की के नए-नए रास्ते

punjabkesari.in Tuesday, Feb 14, 2023 - 02:48 PM (IST)

कई बार जीवन में ऐसी परेशानियां आने लगती हैं जिनसे निकलना मुश्किल हो जाता है। इन मुश्किलों का कारण घर में होने वाला वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी हुई एक-एक चीज व्यक्ति के जीवन पर खास प्रभाव डालती हैं। इन्हीं चीजों में से एक है नेम प्लेट। गलत दिशा में लगी हुई नेम प्लेट मान सम्मान कम कर सकती है। इसलिए इसे लगाने से पहले कुछ नियमों का खास ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं नेमप्लेट से जुड़े वास्तु टिप्स...

इस ओर लगाएं नेम प्लेट 

नेम प्लेट वास्तु मान्यताओं के अनुसार, हमेशा एंट्री गेट की दाईं ओर लगानी चाहिए। इसके अलावा आप इसे दरवाजे या दीवार के बीच में लगा सकते हैं। 

नेम प्लेट पर बनवाएं ये चित्र 

नेम प्लेट पर आप एक ओर गणपति या स्वास्तिक का चिन्ह बनवा सकते हैं। इस तरह का चिन्ह नेमप्लेट पर बनवाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा नेम प्लेट पर एक छोटा सा ब्लब भी आप लगा सकते हैं। 

इस धातु की नेमप्लेट होती है शुभ 

घर के बाहर लगी नेमप्लेट तांबा, स्टील या पीतल की होनी शुभ मानी जाती है। इसके अलावा लकड़ी,  ठोस ग्लास या फिर पत्थर की नेम प्लेट भी अपने घर में लगा सकते हैं। परंतु घर में कभी भी प्लास्टिक की नेम प्लेट नहीं लगानी चाहिए, इससे घर में नेगेटिविटी का संचार हो सकता है। 

न हो ऐसी नेमप्लेट

वास्तु शास्त्र के अनुसार,कार, त्रिकोण नेम प्लेट अपने घर के मुख्य द्वार पर लगा सकते हैं। ऐसी नेम प्लेट घर के अंदर वास्तु दोष आने से रोकती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। इसके अलावा ऐसी नेम प्लेट घर में लगाने से घर में पॉजिटिविटी का संचार भी होता है। 

इस रंग की नेमप्लेट देगी नए-नए अवसर 

उत्तर दिशा में हल्के पीले, हरे, आसमानी, सीग्रीन और हल्के नीले रंग की नेमप्लेट लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिशा में इन रंगों का प्रयोग करने से धन के नए रास्ते खुलते हैं और परिवार के सदस्यों को करियर में भी सफलता मिलती है। दक्षिण दिशा में आप लाल, नारंगी, गुलाबी और बैंगनी रंग की नेमप्लेट लग सकते हैं। 

Content Writer

palak