Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं मोरपंखी का पौधा, चमकेगी घर वालों की किस्मत

punjabkesari.in Monday, Mar 21, 2022 - 11:32 AM (IST)

वास्तु शास्त्र में हर पौधे का बहुत ही महत्व होता है। चाहे वो तुलसी का पौधा हो या फिर मनी प्लांट का। हर कोई चाहता है कि उसके घर में धन की कभी कमी न हो। कड़ी मेहनत के बाद भी कई बार सफलता नहीं मिल पाती। कामयाबी पाने के लिए मेहनत के साथ किस्मत का भी होना जरुरी है। वास्तु के अनुसार बहुत से पौधों को लगाने से घर में सुख समृद्धि और धन की कमी नहीं होती।मोरपंखी का पौधा लगाने से घर  के सदस्यों की किस्मत तेज होती है। इस पौधे को विद्या का पौधा भी कहा जाता है। तो  बताते हैं  इससे जुड़े कुछ वास्तु टिप्स......

उतर दिशा में लगाएं 

दिशा के अनुसार भी घर के वास्तु पर बहुत ही प्रभाव पड़ता है। इसे विद्या का पौधा भी कहा जाता है। विद्या की देवी सरस्वती को दूर्गा का अवतार माना जाता है। इसलिए इस पौधे को दूर्ग दिशा यानि उतर दिशा की ओर ही लगाना चाहिए ।  

जोड़े में लगाएं मोरपंखी का पौधा

वास्तु के अनुसार ऐसा माना जाता है कि मोरपंखी का पौधा हमेशा जोड़े में ही लगाना चाहिए। इससे पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास बनी रहती है। जिस घर में मोरपंखी का पौधा लगाया जाए उस घर में कभी भी नकरात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता। 

PunjabKesari

होता है सुख समृद्धि का वास 

मोरपंखी पौधे को लगाने से घर में कभी भी सुख समृद्धि की कमी नहीं आती। इसको लगाने से घर में सकरात्मकता बनी रहती है।आय के रास्ते खुलते हैं। 

PunjabKesari

कलह कलेश से मिलती है मुक्ति 

घर में मोरपंखी का पौधा लगाने से घर में कलह कलेश खत्म होता है। छोटी-छोटी बात पर होने वाले तनाव खत्म हो जाते हैं। आपसी कलह भी खत्म हो जाता है। 

धूप का रखें ध्यान 

मोरपंखी का पौधा ऐसी जगह पर ही लगाए। यहां पर पूरी धूप पड़ती हो। इस पौधे को कभी भी सूखने न दें। इससे घर के लोगों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static