पानी की टंकी में डाल दें इन में से 1 चीज, पैसों की किल्लत होगी दूर

punjabkesari.in Saturday, Jan 16, 2021 - 01:25 PM (IST)

हर किसी को अच्छा जीवन बीताने के लिए आर्थिक तौर पर सक्षम होना जरूरी है। मगर बहुत बार मेहनत करने के बावजूद भी व्यक्ति को उसका पूरा फल नहीं मिल पाता है। ऐसे में पैसों की किल्लत का सामना करने पर इंसान खुद को जिम्मेदार समझने लगता है। मगर वास्तु के अनुसार, घर पर रखी चीजें हम पर अपना अच्छा व बुरा प्रभाव डालती है। ऐसे में आज  हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताते हैं, जिसे घर पर रखने से देवी लक्ष्मी की असीम कृपा मिलती है। 

तीन पैरों वाला मेंढक

चीनी वास्तु के अनुसार, तीन पैरों वाला मेंढक सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इसे घर पर रखने से यह चारों तरफ से पैसा खींचने का काम करता है। साथ ही हमेशा ऐसा मेंढक खरीदें जिसके मुंह में सिक्का हो। इसके अलावा बात इसे घर की मुंह घर की अंदर और पीठ बाहर की तरह होनी चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होकर घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है। 

श्री यंत्र 

श्री यंत्र महालक्ष्मी का वास माना जाता है। इसे रखने के लिए घर की उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। साथ ही रोजाना इसकी पूजी करनी चाहए। इससे बिना मतलब का खर्चा कम होकर आय के नए स्त्रोत बनते हैं। धन की देवी लक्ष्मी की असीम कृपा होने के साथ घर में बरकत बनी रहती है। 

पानी की टंकी में डालें इन में से 1 चीज

वास्तु के अनुसार, घर पर रखी पानी की टंकी भी हम पर अपना गहरा असर छोड़ती है। ऐसे में इसमें किसी भी धातु का कछुआ, शंख, चांदी की तार या सिक्का आदि में से 1 चीज जरूर डालना चाहिए। इससे पैसों की किल्लत दूर होकर आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्त्रोत बनने के साथ पैसों की बचत होगी। 

घर से मुख्य द्वार पर रखें ऐसा डोरमेट 

घर का प्रवेश द्वार खासतौर पर साफ होना चाहिए। साथ ही यहां पर कभी भी फटा व खराब डोरमेट रखने से बचना चाहिए। असल में, देवी लक्ष्मी को सफाई अधिक प्रिय है। मगर घर का मुख्य द्वार साफ और सुंदर ना होने से धन की देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती है। ऐसे में यहां पर हमेशा साफ डोरमेट रखें। 

 

Content Writer

neetu