घर में बरकत लेकर आएगा मनी प्लांट, लगाने से पहले बस इस बात का रखें ध्यान

punjabkesari.in Sunday, Mar 12, 2023 - 02:39 PM (IST)

घर की साज-सजावट के लिए पेड़-पौधे बहुत ही जरुरी होते हैं। यह घर को सजाने के साथ-साथ उनकी यह सुंदरता में भी चार- चांद लगाते हैं । लेकिन वास्तु मान्यताओं के अनुसार, यदि इन्हें घर की सही दिशा में लगाया जाए तो यह पैसा भी आकर्षित करते हैं। यह पौधे आर्थिक तंगी दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा कुछ पेड़-पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं आज एक ऐसा पौधा जो मां लक्ष्मी को बहुत ही प्रिय होता है...

मनी प्लांट 

मनी प्लांट घर की सजावट में बहुत ही खास भूमिका निभाता है। इसके अलावा इसे सुख-समृद्धि का भी प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि यह पौधा पैसा चुंबक की तरह खींचता है। 

इस दिशा में लगाना होगा शुभ 

मनी प्लांट घर की दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है क्योंकि इस दिशा का प्रतिनिधित्व शुक्र ग्रह करते हैं। इसके अलावा इस दिशा के भगवान गणेश जी को माना जाता है इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। 

जमीन को न छुए पौधा 

यह पौधा बहुत ही जल्दी फैलता है जिसके चलते यह जमीन तक भी पहुंच जाता है। इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें कि यह पौधा कभी भी जमीन को न छुए। यदि यह जमीन को छूता है तो आपको पैसे संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

चोरी करके न लगाएं मनी प्लांट 

मनी प्लांट कभी भी चोरी करके नहीं लगाना चाहिए। चोरी करके मनी प्लांट लगाना बहुत ही अशुभ माना जाता है। 

सूखा हुआ मनी प्लांट होता है अशुभ 

सूखा हुआ मनी प्लांट घर में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यदि  यह सुख जाए तो इसे घर से हटा देना चाहिए। सूखा हुआ मनी प्लांट घर में दुर्भाग्य का कारण  बन सकता है। इसके कारण घर का विकास भी रुक सकता है। 

घर के अंदर लगाएं मनी प्लांट  

इसके अलावा इसे कभी भी घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि बाहर के लोगों की इस पर नजर पड़ने से मनी प्लांट का विकास रुक जाता है और आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होती है। इसलिए इसे हमेशा घर के अंदर ही लगाएं। 


 

Content Writer

palak