घर में रहेगा सुख-समृद्धि का वास, मुख्य द्वार पर लगाएं ये चीजें

punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2023 - 03:42 PM (IST)

कई बार सारा दिन मेहनत करने के बाद भी इच्छाअनुसार, फल नहीं मिल पाता। इसका कारण घर में मौजूद वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र में घर का वास्तु दोष दूर करने के कई उपाय बताए गए हैं जिनका घर में इस्तेमाल करने से सुख-समृद्धि का वास होता है। घर के मुख्य द्वार पर इन चीजों को लगाने से नेगेटिव एनर्जी और घर का वास्तु दोष दूर होता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

गणेश की प्रतिमा 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप मुख्य दरवाजे के अंदर और बाहर की ओर गणेश जी की प्रतिमाएं लगाएं। प्रतिमाएं इस तरह लगाएं जिसमें दोनों मूर्कियों की पीठ एक-दूसरी से जुड़ी रहे। इससे घर परिवार की सारी बाधाएं और दुख-तकलीफ दूर होती है। 

मां लक्ष्मी के चरण  

मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी के चरण आप घर के अंदर आने की ओर लगा सकते हैं। इससे आपको शुभ संकेत मिलते हैं। मां लक्ष्मी के चरण सुख-समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं। इसके अलावा आप आटे की रंगोली भी घर में लगा सकते हैं। यह भी घर में पॉजिटिज चिन्ह का संकेत देते हैं। 

तोरण 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य तोरण लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। आप आम, पीपल या अशोक के पत्तों का तोरण घर में लगा सकते हैं। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी घर में प्रवेश नहीं करती और घर में खुशहाली का माहौल रहता है। 

घोड़े की नाल 

घर के बाहर घोड़े की नाल लगाना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, घोडे़ की नाल लगाने से पहले एक रात इसे सरसों के तेल में डूबोकर रखें। फिर शनिवार के दिन आप इसे घर के बाहर लगा सकते हैं। इससे घर की सारी परेशानियां दूर होती है। 

लाल रंग का स्वास्तिक 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर लाल रंग का स्वास्तिक बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, स्वास्तिक घर के बाहर रखने से धन-दौलत बढ़ती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। 


 

Content Writer

palak