घर में रहेगा सुख-समृद्धि का वास, शिवरात्रि पर लगाएं भोलेनाथ की ऐसी तस्वीर

punjabkesari.in Tuesday, Feb 07, 2023 - 01:27 PM (IST)

महाशिवरात्रि का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है। हिंदू धर्म में इस पर्व का बहुत ही खास महत्व बताया गया है। इस साल महाशिवरात्रि 18 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को देवों में सबसे ऊंचा स्थान प्राप्त है, इसलिए वह देवाधिदेव भी कहलाते हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव की यदि आप पर कृपा रहे तो जीवन में आने वाले संकट टल जाते हैं। वास्तु शास्त्र में भगवान शिव की प्रतिमा घर में रखने से पहले कुछ नियमों का ध्यान रखना चाहिए । तो आइए जानते हैं इनके बारे में...

घर में लगाएं ऐसी तस्वीर 

घर में भगवान शिव की ऐसी तस्वीर लगानी चाहिए जिसमें वे शांत और ध्यान अवस्था में हों। इसके अलावा नंदी पर बैठे शिवजी की तस्वीर भी आप घर में लगा सकते हैं। ऐसी प्रतिमा भगवान शिव की लगानी भी शुभ मानी जाती है जिसमें वह खुश नजर आ रहे हों। मान्यताओं के अनुसार, इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। 

इस दिशा में करें स्थापित 

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव का निवास स्थान कैलाश पर्वत पर उत्तर दिशा में स्थित है। माना जाता है कि भगवान शिव को उत्तर दिशा काफी प्रिय भी है। ऐसे में आप मूर्ति घर की इस दिशा में स्थापित कर सकते हैं। 

आस-पास रखें सफाई

भगवान शिव की मूर्ति के आसपास हमेशा सफाई रखें। मूर्ति के आस-पास बिल्कुल भी गंदगी न रखें। गंदगी होने से जीवन में दोष बढ़ सकते हैं जिसके कारण धन की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। 

शिव-परिवार की तस्वीर 

घर में  शिव परिवार की तस्वीर लगाना भी काफी शुभ माना जाता है। इससे घर में कलह-कलेश नहीं होता और सुख-समृद्धि का भी वास होता है। 

न रखें ऐसी तस्वीर 

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर में भगवान शिव की ऐसी प्रतिमा भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए, जिसमें वह खड़ी मुद्रा में दिख रहे हों इस तरह की तस्वीर घर में लगानी अशुभ मानी जाती है। 

 

Content Writer

palak