घर का Living Room होगा ऐसा तो घर में आएगी ढेर सारी खुशियां, रिश्तों में भी बढ़ेगी मिठास

punjabkesari.in Wednesday, Apr 26, 2023 - 12:46 PM (IST)

वास्तु शास्त्र में हर किसी का दिशा का एक खास महत्व बताया गया है। बाथरुम से लेकर लिविंग रुम और ड्राइंग रुम के कुछ नियम बताए गए हैं। मान्यताओं के अनुसार, लिविगं रुम घर का ऐसा स्थान होता है जहां पर परिवार वाले लोग एक साथ  बैठकर समय बिताते हैं। परिवार के सदस्यों में कोई भी मतभेद न हो और परिवार वालों का जीवन सुखमय रहे। इसके लिए वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में..

इस दिशा में हो लिविंग रुम 

लिविंग रुम घर की पूर्व, उत्तर-पूर्व, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा में बनवाना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, लिविंग रुम को इन दिशाओं में बनवाने से करियर, तरक्की, धन और आपसी रिश्ते मजबूत होते हैं। 

ये रंग होते हैं शुभ 

घर में पॉजिटिविटी  के लिए दीवार पर हल्का रंग करवाना शुभ माना जाता है। हल्का नीला, हरा, पीला और पीच रंग यहां करवाना शुभ माना जाता है। 

धन का होगा घर में आगमन 

घर में धन का आगमन बढ़ाने के लिए आप दक्षिणी दीवार पर घर के अंदर आते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाएं। घोड़े की तस्वीर घर में लगाने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और मां लक्ष्मी का भी वास होता है। इस बात का ध्यान रखें कि घोड़ों का मुख प्रसन्न अवस्था में हो। 

ये पौधे लगाने होते हैं शुभ 

लिविंग रुम में मनीप्लांट, बैंबू या फिर कोई छोटा इंडोर पौधा लगाना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस तरह के पौधे यहां पर लगाने से सुख-समृद्धि आएगी। परंतु यदि यह पौधे सूख जाते हैं तो इन्हें तुरंत घर में से हटा दें। 

यहां पर रखें ऐसा फर्नीचर 

वास्तु शास्त्र की मानें तो दक्षिण या पश्चिम दिशा की दीवार पर भारी सोफे रखना शुभ माना जाता है। हल्का फर्नीचर आप पूर्व या उत्तर दिशा में रख सकते हैं। इसके अलावा बैठते समय घर के मुखिया का मूंह पूर्व या उत्तर दिशा में होना शुभ माना जाता है। घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ाने के लिए आप घर में लकड़ी का फर्नीचर लगा सकते हैं। 

Content Writer

palak