खाना बनाते वक्त महिलाएं रखें इन Vastu Tips का ख्याल, वरना पति हो सकता है कंगाल

punjabkesari.in Saturday, Feb 10, 2024 - 04:46 PM (IST)

वास्तु शास्त्र किसी भी व्यक्ति के जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं। खासकर जब कोई व्यक्ति घर बना रहा हो तो वास्तु के नियमों का तो खास पालन करना चाहिए ताकि सकारात्मकता का माहौल रहे। वरना घर में कलेश और अशांति का माहौल रहेगा। वहीं रसोई भी घर का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यहां पर पूरे परिवार के लिए खाना बनता है। रसोई में काम कर रही महिलाओं को कुछ खास बातों का ख्याल रखना चाहिए, वरना आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। 

खाने बनाते हुए मन में रखें अच्छा भाव

जब खाना प्रसन्न मन और शुद्ध भाव से बनाया जाए तो वो अच्छा बनता ही है और साथ मेंवहीं भाव खाने वाले के मन में भी आता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार खाने बनाते हुए दिशा का भी खास महत्व है।

PunjabKesari

खाने बनाते हुए न रखें इस तरफ मुंह

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कभी भी दक्षिण , पश्चिम और उत्तर दिशा की ओर मुंह करके खाना नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से खाना बनाने और खाने वाले दोनों के ही जीवन में आर्थिक तंगी आ सकती है। इसके अलावा इस दिशा में खड़े होकर खाना बनाने से हमेशा सिरदर्द, जोड़ों में दर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है।

इस दिशा में खाना पकाना है शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर खाना बनाते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर है तो यह सबसे शुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पूर्व की दिशा सूर्य की दिशा मानी जाती है और ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में सूर्य की रोशनी सबसे पहले और सबसे तेजी से फैलती है। ऐसे में सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा भी इसी दिशा में रहती है। 

PunjabKesari

इन बातों का भी रखें ख्याल

घर के मुख्य दरवाजे के बाहर गैस चूल्हा या चूल्हा आदि दिखाई नहीं देना चाहिए। अगर आपके घर में भी ऐसा हो रहा है तो इसे छिपाने के लिए हल्का पर्दा लगाना बेहतर है। रसोईघर किसी भी कीमत पर शौचालय के ऊपर या नीचे या सीढ़ियों के नीचे नहीं बनाना चाहिए। ऐसी रसोई न सिर्फ सेहत पर बुरा असर डालती हैं, बल्कि धन- दौलत पर भी बुरा असर डाल सकती हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static