किचन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

punjabkesari.in Saturday, Apr 14, 2018 - 02:29 PM (IST)

स्वास्थ्य रहने के लिए घर में साफ-सफाई का होना बहुत जरूरी है। वहीं, किचन घर का बेहद जरूरी हिस्सा है। अगर यह साफ न हो तो शरीर को कई बीमारियां घेर लेती हैं। वास्तु के अनुसार किचन में गंदगी होने पर स्वस्थ और रिलेशनशिप पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा अगर किचन गलत जोन में बना हो तो इससे घर में निगेटिग एनर्जी बढ़ती है। आज हम आपको कुछ एेसे टिप्स बताएंगे जिससे किचन के वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है। 

- किचन में मौजूद टूटी क्रॉकरी फैंक दें। टूटे बर्तन रखने से दुर्भाग्य बढ़ता है। टूटे बर्तनों में खाना परोसने से बैडलक बढ़ता है। 

- चावल और आटा को मेटल कंटेनर्स में स्टोर करें। इससे संपन्नता बढ़ती है।

- किचन के दक्षिण दिशा में डस्टबीन रखें और इसकी सफाई रोजाना करें। 

- अगर किचन की नल से पानी टपकता हो तो उसे तुंरत ठीक करवाएं। इससे आर्थिक स्थिति खराब होती है। 

- किचन की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। किचन व फ्रिज में खराब सब्जियां न रखें। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

- किचन की दीवारों का रंग लाइट रखें। डॉर्क रंग करवाने से घर के लोगों की सेहत बार-बार खराब होती है।


 

Punjab Kesari