नया बनवा रहे हैं किचन तो इन Vastu Tips का रखें ध्यान, वरना गरीबी से जुड़ जाएगा नाता

punjabkesari.in Tuesday, Aug 01, 2023 - 03:59 PM (IST)

घर का निर्माण करवाते समय यदि वास्तु नियमों का ध्यान न रखा जाए तो व्यक्ति का जीवन परेशानियों से घिर सकता है। सिर्फ घर ही नहीं बल्कि किचन का भी वास्तु शास्त्र में बहुत ही महत्व बताया गया है। मान्यताओं के अनुसार, यदि किचन बनवाते समय कुछ चीजों का ध्यान न रखा जाए तो घर में वास्तु दोष पैदा हो सकता है। इसके अलावा रसोई घर में कौन सी चीज कहां पर रखनी चाहिए और कौन सी दिशा में होनी चाहिए। इससे जुड़े नियमों का भी वास्तु शास्त्र में उल्लेख किया गया है।  तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

यहां बनवाएं सिंक 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सिंक का भी खास महत्व होता है। सब्जियां धोने से लेकर खाने के बाद बर्तन धोने के यह काम आती है। हमेशा मान्यताओं के अनुसार, इसकोकिचन की उत्तर पूर्व दिशा में बनाना चाहिए। परंतु कभी भी सिंक दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं बनवाना चाहिए। 

गैस चूल्हा रखने की सही दिशा 

चूल्हा हमेशा पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, रसोई घर में गैस या अग्नि से जुड़ी चीजों की सही दिशा यही मानी जाती है। इसलिए यहां पर गैस चूल्हा रखना सही माना जाता है। 

कहां रखें माइक्रोवेव 

माइक्रोवेव या फिर इंडक्शन किचन के दक्षिण-पूर्व कोणे में रखना चाहिए। 

रसोई में न बनाएं मंदिर 

इसके अलावा रसोई के अंदर मंदिर नहीं बनवाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, इससे परिवार के सदस्यों को रक्त से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। 

किचन का वास्तु दोष करें दूर 

अगर आपकी किचन में किसी भी तरह का वास्तु दोष है तो आप रसोई के दरवाजे पर लाल रंग का क्रिस्टल लगाएं। इससे किचन का वास्तु दोष दूर होगा। 

Content Writer

palak