किचन का वास्तु दोष छिन सकता है परिवार की शांति, जानिए दूर करने के उपाय

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2022 - 03:17 PM (IST)

घर में वास्तु दोष परिवार की सुख-शांति छिन सकता है। इन वास्तु दोषों को दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में कई सारे उपाय भी बताए गए हैं। जैसे घर में वास्तु दोष होता है वैसे ही किचन का वास्तु दोष भी समस्याओं का कारण बन सकता है। इससे आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा छीन सकती है। किचन के वास्तु दोष को दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं तो चलिए जानते हैं इनके बारे में....

इस दिशा में हो रसोई 

घर की रसोई दक्षिण पूर्व दिशा में होनी चाहिए। अग्नि कोण के कारण इस दिशा में चूल्हा होना शुभ माना जाता है। इसके अलावा बाथरुम के सामने भी रसोई नहीं बनवानी चाहिए। 

PunjabKesari

रसोई में करवाएं इस रंग का पेंट 

रसोई घर में सफेद रंग का पेंट करवाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा पीला, गेरुआ और केसरिया रंग भी आप किचन में करवा सकते हैं। परंतु कभी भी नीला और आसमानी रंग किचन में नहीं करवाना चाहिए। 

न हो चूल्हे के पास फ्रिज या सिंक 

चूल्हे के पास सिंक और फ्रिज होना भी अशुभ माना जाता है। इसके अलावा चाकू को भी कभी इधर-उधर या स्टैंड पर खड़े नहीं रखना चाहिए। इससे भी घर में कलह कलेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। चाकू को एक जगह टिक कर रखना चाहिए। 

PunjabKesari

टूटे-फूटे बर्तन 

रसोई में टूटे-फूटे बर्टन रखने से भी परहेज करें। टूटे-फूटे बर्तन भी थाली में नहीं रखने चाहिए। इससे धन की देवी आपसे नाराज हो सकती हैं। 

इस दिशा में रखें अनाज 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दालें, अनाज, तेल, मसाले, आटा, बर्तन जैसी चीजें पश्चिम दिशा में रखें। इस दिशा में वस्तुएं रखना शुभ माना जाता है। इसके अलावा रसोई की सफाई के लिए झाड़ू आप साउथ वेस्ट दिशा में रखें। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static