बच्चों की तरक्की चाहते हैं तो वास्तु के हिसाब से सजाएं कमरा

punjabkesari.in Tuesday, Dec 01, 2020 - 05:13 PM (IST)

बच्चों का बहुमुखी विकास करने के लिए पेरेंट्स खान-पान , सही मार्गदर्शन, उच्च शिक्षा से लेकर स्वस्थ वातावरण पर ध्यान देते हैं। ऐसे में क्यों  ना उनका कमरा सजाते समय आप वास्तु पर भी ध्यान दें। वास्तु के अनुसार सजा कमरा बच्चों में एकाग्रता बढ़ाने के साथ बौद्धिक विकास में भी मदद करता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि वास्तु के अनुसार बच्चों का कमरा किस तरह सजा होना चाहिए...

बच्चों के कमरे के लिए वास्तु टिप्स

1. बच्चों का कमरा साफ-सुथरा, रोशनी से भरा व शांतिपूर्ण होना चाहिए, ताकि उनका मन एकाग्र हो औरवो पढ़ाई में ध्यान लगा सके। वास्तु के अनुसार चाइल्ड बेडरूम पश्‍चिम, उत्तर व पूर्व दिशा में होना चाहिए। साथ ही कमरे का दरवाजा उत्तर या पूर्व में हो।

PunjabKesari

2. पढ़ते समय बच्चे का चेहरा पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए इसलिए इसी जगह टेबल-कुर्सी रखें।

3. बच्चों के कमरे में उत्तर-पूर्व दिशा में मां सरस्वती व भगवान गणपति की मूर्ति जरूर लगाएं क्योंकि इन्हें ज्ञानदाता कहा जाता है।

4. बिस्तर का सिरहाना पूर्व दिशा और सोने का बिस्तर दक्षिण-पूर्व में हो। साथ ही टाइम टेबल, पेंटिंग, फोटो पिनअप बोर्ड 4 फीट उत्तर या पश्‍चिम में लगाना शुभ माना जाता है।

5. अगर बच्चे की तरक्की चाहते हैं तो उनके कमरे में पौधे जरूर लगाएं। यह ना सिर्फ वास्तु के अनुसार शुभ होते हैं बल्कि इससे वातावरण भी पॉजिटिव होता है। साथ ही इससे बच्चों का मूड़ भी बेहतर रहता है।

PunjabKesari

6. वास्तु के अनुसार, बच्चे के कमरे के लिए हरा, गुलाबी, सफेद व पीला रंग सबसे बेस्ट है।

7. प्लग प्वाइंट कमरे के दाहिनी तरफ बनवाएं। साथ ही उनके कमरे में टेबल लैंप (60 वॉल्ट) ऐसा हो, जिसकी रोशनी पीछे की तरफ आए। बच्चे के कमरे का मध्य खाली रखें।

8. खिड़की उत्तर-पूर्व दिशा और खिलौने, कपड़े, जूते दक्षिण या पश्‍चिम दिशा में रखें। इसके अलावा घड़ी पूर्वी दीवार पर हो और कम्प्यूटर दक्षिण-पूर्व यानि आग्नेय दिशा में रखें।

9. चाइल्ड बेडरूम में आईना उत्तर और पूर्व दिशा की दीवार पर लगाएं। साथ ही कॉपी-किताबें बच्चों की सुविधानुसार रखें।

10. बच्चों को रोजाना 'ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः' की एक माला का जाप करने के लिए कहें। इससे पॉजिटिव एनर्जी आती है और मन शांत होता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static