Vastu Tips: भगवान विष्णु का प्रतीक है कछुआ, इस दिशा में रखने से मिलेगी खूब तरक्की

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2024 - 07:40 PM (IST)

हिंदू धर्म में माना जाता है कि पेड़ और जानवर भी भगवान का प्रतीक होते हैं। ऐसे ही कछुए को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु ने समुद्र मंथन के समय कछुए के रूप लेकर  मंद्रांचल पर्वत को अपने कवच पर थामा था, इसलिए कछुए की मूर्ति को घर में रखना शुभ माना जाता है। इससे रखने से घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। अगर आप भी इस घर में रख रहे हैं तो ये वास्तु टिप्स जान लें...

इस दिशा में रखें कछुआ

वास्तु शास्त्र के अनुसार कछुए को उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में धन वर्षा होती है। वहीं शत्रुओं का नाश करने के लिए इसे उत्तर दिशा या घर के पिछले हिस्से में रखें। इसके अलावा घर के एंट्रेंस पर या घर में फिश टैंक हो तो उसके पास भी कछुआ रखना शुभ माना जाता है।

PunjabKesari

बेड के करीब रखें

वहीं घर के बेड के करीब अगर कछुए की मूर्ति रखी है तो ये आपकी चिंताओं को दूर करता है और बीच में टूटती हुई नींद की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। इसके साथ ही पॉजीटिव सपने भी आते हैं। इसे जिस दिशा में सिराना हो, उस दिशा में रखें।

दुकान या ऑफिस में ऐसे रखें

अगर आपका बिजनेस है या ऑफिस तो उसके मुख्य दरवाजे पर कछुए का चित्र लगाएं। ऐसा करने से धन लाभ होगा और काम में तरक्की मिलेगी।

PunjabKesari

मुख्यद्वार पर कछुआ रखने से रहती है शांति

घर के मुख्यद्वार पर चित्र लगाने से परिवार में शांति बनी रहती है। ये क्लेश और नकारात्मक चीजों को घर से दूर होती है। इसके साथ ही अक्सर घर का कोई सदस्य बीमार रहता है तो घर की दक्षिण- पूर्व दिशा में कछुए का चित्र लगाएं। इससे घर में सकारात्मकता आएगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static