आज ही जान लें बाथरूम से जुड़े ये Vastu Tips, वरना हो सकते हैं कंगाल

punjabkesari.in Thursday, Feb 08, 2024 - 06:19 PM (IST)

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र के नियमों का बहुत महत्व है। घर में अगर वास्तु शास्त्र के हिसाब से सामान रखें हो तो इंसान को तरक्की करते देर नहीं लगती है। लेकिन वहीं अगर इसके उलट वास्तु से जुड़ी कोई गलती हो जाए, तो इंसान उससे बर्बाद भी हो सकता है। कई बार लोग अजाने में भी वास्तु से जुड़ी गलतियां करते हैं, चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में...

बाथरूम में न रखें उल्टी बाल्टी

घर के बाथरूम में कभी भी खाली बाल्टी नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के हिसाब से बाथरूम में रखी बाल्टी या टब हमेशा पानी में भरकर रखें। अगर आप ऐसा नहीं करना चाहते हैं तो उल्टा करके रखें। ऐसा करने से आप आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं।

बाथरूम के फर्श को रखें ड्राई

नहाने के बाद बाथरूम के फर्श को हमेशा वाइपर से अच्छी तरह से साफ करें। बाथरूम का सरफेस अगर हमेशा गीला रहता है तो घर की आर्थिक स्थिति खराब रहेगी। साथ ही बाथरूम को गंदा ना रखें और चीजों सही स्थान पर ही रखें।

कपड़े धोने के बाद न छोड़ें गंदा पानी

बाथरूम में कपड़े धोने के बाद लोग कई बार बाथरूम में बचा हुआ गंदा पानी यूं ही छोड़ देते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा करना गलत है। बाल्टी में गंदा पानी भरकर रखने से हमारे जीवन पर इसका नकारात्मक असर पड़ता है। घर में निगेटिव एनर्जी का प्रवेश हो सकता है, जिससे घर की सुख- शांति बनी रहेगी।

बाल धोने के तुरंत बाद न लगाएं सिंदूर

सुहागिन महिलाओं को नहाने या बाल धोने के तुरंत बाद मांग में सिंदूर भरने की गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने वाली महिलाओं की जिंदगी पर खराब असर होता है। मन में बुरे विचार आते हैं। घर की सुख-शांति भंग हो जाती है और परिवार में क्लेश की स्थिति बनी रहती है।

नहाने के बाद न इस्तेमाल करें ये चीजें

यदि आप नहाने के तुरंत बाद तेज धार वाली किसी चीज का इस्तेमाल करते हैं तो आज ही ऐसा करना बंद कर दीजिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार नेल कटर, चाकू या रेजर जैसे धारदार चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे अशुभ प्रभाव पड़ता है।

अगर आपको इन वास्तु टिप्स से अजान थे तो आज से ही इनका पालन करने लगें, घर से सारी नेगेटिविटी खत्म हो जाएगी।

Content Editor

Charanjeet Kaur