घर में सुख-शांति और बरकत बनाए रखेंगे ये छोटे-छोटे वास्तु टिप्स

punjabkesari.in Thursday, Jul 18, 2019 - 03:11 PM (IST)

वास्तु के अनुसार, धन या सुख-समद्धि संबंधी परेशान‌ियों का हल घर में छिपा होता है। अगर आपके घर में भी अक्सर लड़ाई-झगड़े या पैसों की किल्लत रहती हैं तो आप घर की सजावट में कुछ बदलाव करके इनसे छुटकारा पा सकते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे छोटे-छोटे वास्तु टिप्स बताते हैं, जिससे आप इन सभी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

 

1. पति-पत्नी में लड़ाई-झगड़ा

अक्सर पति-पत्नी के बीच होने वाले झगड़ों का कारण वास्तुदोष होता है। इसे दूर करने के लिए बेडरूम की छत पर लाल रंग के धागे से 2 बांसुरी को बांधकर टांग दें। इससे रिश्ते में प्यार बढ़ेगा।

2. गर्भवती महिलाओं में बढ़ाए पॉजिटिविटी

गर्भवती महिला के कमरे में नुकीली चीजें और कांटेदार पौधे जैसे कैक्‍टस नहीं होने चाहिए क्योंकि इससे वातावरण नेगेटिव होता है।

3. सुख-समृद्धि

हिंदू धर्म में गाय को काफी पवित्र जानवर माना जाता हैं। घर में गाय पालने से कभी किसी तरह की मुसीबत नहीं आती। साथ ही इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी भी बनी रहती है।

4. पैसों की किलल्त

घर में टूटे-फूटे बर्तन, शीशा, इलेक्ट्रॉनिक सामान, टूटे फ्रेम वाली तस्वीरें, बंद पड़ी घड़ी, खराब झाड़ू आदि ना रखें क्योंकि यह चीजें कंगाली का कारण बनती हैं।

5. बुरी नजर से बचाए

घर को बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर काले घोड़े का नाल लगाना शुभ रहता है।

6. धन लाभ के लिए

जिस घर में हमेशा गंदगी रहती हो वहां कभी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता। ऐसे में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर की साफ-सफाई का ध्यान रखें लेकिन सूर्यास्त यानि शाम के बाद झाड़ू-पोछा ना लगाएं।

7. पॉजिटिव एनर्जी

घर के आंगन में मनी प्लांट या तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। इससे पैसों की किल्लत दूर होती है और धन के मार्ग खुलते हैं। साथ ही उत्तर-पूर्व भाग में तुलसी, मनीप्लांट, चमेली जैसे पौधे लगाने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।

8. हेल्थ प्रॉब्लम्स को करें दूर

रात के जूठे बर्तन को कभी भी किचन में नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करने वाले लोगों को धन अथवा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

9. मां लक्ष्मी की तस्वीर

घर के उत्तर दिशा में माता लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगानी चाहिए जिसमें वह कमल पर विराजमान हों और हाथों से सोने की मुद्राएं गिरा रही हो। इससे घर पर सुख-समृद्धि का हमेशा वास बना होता है।

10. बिजनेस में तरक्की

बिजनेस में तरक्की चाहते हैं तो ऑफिस में हमेशा सफेद, क्रीम या पीला जैसे हल्के रंगों का का ही इस्तेमाल करें और हरा व गहरा रंग करवाने से बचें।

Content Writer

Anjali Rajput