घर में हमेशा रहेगी सुख-समृद्धि, बस इन Vastu नियमों का रखें खास ध्यान

punjabkesari.in Monday, Nov 28, 2022 - 01:51 PM (IST)

घर की साज-सजावट काफी लोगों को पसंद होती है, परंतु घर की साज-सजावट को लेकर वास्तु शास्त्र में कुछ खास नियम बताए गए हैं। इन नियम को पालन करना जरुरी है, क्योंकि यह चीजें आपके घर में पॉजिटिविटी का संचार करती हैं। इसके अलावा कुछ चीजों को घर में नियमित स्थान पर रखने से सुख-समृद्धि भी आती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में....

घर में लगाएं ऐसा चित्र 

घर में छोटा सा पानी का फव्वारा , सुनहरी मछली या फिर बहती नदी का चित्र लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इससे आपके घर में सुख-समृद्धि और धन का आगमन होता है। 

कपूर जलाएं 

यदि आपके घर में कलह-कलेश रहता तो रोज घर में दीपक और कपूर जरुर जलाएं। इसके अलावा घर में चंदन की महक होना भी शुभ मानी गई है। मान्यताओं के अनुसार, इससे घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और पॉजिटिव एनर्जी आती है। 

न रखें ऐसी चीजें 

घर में ऐसा कोई भी सामान न रखें जिसका आप इस्तेमाल न करते हों। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसी चीजें आपके घर में नेगेटिव एनर्जी को बढ़ावा दे सकती हैं। 

मुख्य द्वार पर लगाएं घंटी 

घंटी को घर के मुख्य द्वार पर लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घंटी में से मधुर संगीत बजने से घर में हमेशा सुख-समृद्धि रहती है। इसके अलावा घर में कुछ समय के लिए धार्मिक मंत्र और श्लोक सुनें। इससे घर में पॉजिटिविटी आएगी। 

काला रंग के इस्तेमाल 

घर के मुख्य द्वार पर कभी भी काले रंग का इस्तेमाल न करें। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी का आगमन बढ़ता है। इसके अलावा हॉल की बिजली के सारे उपकरणों को दक्षिण-पूर्व दिशा में होना शुभ माने जाते हैं। 

सीढ़ियों के नीचे न हो बेडरुम 

घर की सीढ़ियों के नीचे बेडरुम और पूजा रुम होना भी शुभ नहीं माना जाता। इससे आपके घर में नेगेटिविटी आती है और देवी-देवता आपसे नाराज भी हो सकते हैं। 


 

Content Writer

palak