जीवन से दूर होंगी परेशानियां, घर में इन Vastu Tips का रखें विशेष ध्यान

punjabkesari.in Tuesday, Oct 25, 2022 - 03:21 PM (IST)

हर कोई चाहता है कि उसका घर हर किसी चीज से भरा रहे। घर में कोई भी कमी न रहे। इसके लिए व्यक्ति कई तरह के प्रयास भी करता है। लेकिन कई बार पूरी मेहनत के बाद भी घर में पैसा नहीं टिकता और जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन सब समस्याओं का कारण घर का वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की कई चीजों का व्यवस्थित होना बहुत ही आवश्यक है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

न हो पूजा घर की दिशा में कोई सामान 

घर में पूजा किस दिशा में होती है इस चीज को भी बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यदि पूजा घर की दिशा में कोई सामान रखा है तो उसे तुरंत हटा लें। इससे आपके घर में नेगेटिव एनर्जी आ सकती है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, पूजा घर का स्थान ईशान कोणा माना जाता है। ईशान कोण देवताओं का स्थान होता है। इसलिए इस दिशा में पूजा घर होना बहुत ही शुभ माना जाता है। 

पूर्व दिशा में न करवाएं नीला रंग

यदि आपके घर में पैसा नहीं टिक्कता तो आप अपने घर की पूर्व दिशा में नीला रंग हटा लें। इस दिशा में आप हल्का नारंगी, गुलाबी रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

घर के अंदर न हो मकड़ी के जाले 

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर में मकड़ी के जाले होना भी अशुभ माना जाता है। इसके अलावा धूल-गंदगी और जैसी चीजें भी आपके घर में नेगेटिव एनर्जी का आगमन कर सकती हैं। इसलिए घर के कोने में जाले और धूल गंदगी जमा न होने दें। 

इस दिशा में होने चाहिए अग्नि संबंधित उपकरण 

यदि आपने घर में अग्नि संबंधित कोई उपकरण रखा है तो उन्हें दक्षिण पूर्व दिशा में रखें। घर में लगे हुए विद्युत उपकरण भी उचित जगह रखें। इन उपकरणों में से यदि कोई आवाज आ रही है तो उन्हें घर से तुरंत हटा दें। यह चीजें घर में नेगेटिव एनर्जी पैदा कर सकती हैं। 

इस दिशा में हो मेहमानों का कमरा 

घर में मेहमानों का कमरा उत्तर और पश्चिम दिशा में बनवाना चाहिए। इससे आपके मेहमानों के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। 

Content Writer

palak