होली पर घर चलकर आएंगी खुशियां, इन Vastu Tips को न करें नजरअंदाज !

punjabkesari.in Tuesday, Mar 07, 2023 - 04:46 PM (IST)

कल पूरे भारत में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। रंगों का त्योहार अलग एक अलग ही उत्साह और खुशियां लेकर आता है। होली पर आप कुछ खास वास्तु उपाय करके घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ सकते हैं। इससे घर में खुशियों का आगमन होगा। रंगों के त्योहार के दौरान आप इन नियमों का पालन करके घर में पॉजिटिव एनर्जी  बढ़ा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

पॉजिटिव एनर्जी के लिए करें ये काम 

होली के दौरान बहुत से लोग अपने घरों को सजाते हैं ऐसे में यदि आप भी होली पर अपने आशियाने को सजाना चाहते हैं तो चमकीले और चटखदार रंगों से घर सजाएं। चमकीले रंग लाल, पीला और नारंगी रंग आप घर सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 

घर में रहेगी शांति

होली के दौरान दीया और मोमबत्ती जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इससे आपके घर में शांति का माहौल रहेगा। दीए और मोमबत्तियां जलाने से घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होती और घर में पॉजिटिव एनर्जी का भी वास होता है।  

साफ-सुथरा रखें घर 

होली के त्योहार से पहले अपने घर को बिल्कुल साफ-सुथरा रखें। इससे घर की नेगेटिव एनर्जी भी दूर होगी और घर में आने वाले मेहमानों के लिए भी पॉजिटिव माहौल बना रहेगा। 

ईशान कोण में न खेलें होली 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के ईशान कोण को बिल्कुल साफ रखना चाहिए। क्योंकि इस दिशा को घर की सबसे पवित्र जगह माना जाता है। इसलिए इस दिशा में पॉजिटिविटी बनाए रखने के लिए यहां पर होली बिल्कुल भी न खेलें। 

सिंथेटिक रंगों से न खेलें होली 

होली खेलने के लिए आप नैचुरल और ऑर्गेनिक रंगों का ही प्रयोग करें। यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं और घर में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखते हैं। वहीं सिंथेटिक रंग पर्यावरण को प्रभावित करते हैं और घर की एनर्जी पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं। 


 

Content Writer

palak