vastu Tips For Home: घर में रहता है कलह-कलेश तो आज ही कर दें ये बदलाव

punjabkesari.in Saturday, Nov 05, 2022 - 12:44 PM (IST)

हर व्यक्ति चाहता है कि उनका घर हमेशा धन और सुख-समृद्धि से भरा रहे। लेकिन कई बार वास्तु शास्त्र के अनुसार, की गई कुछ गलतियां व्यक्ति के जीवन पर गलत प्रभाव डालती हैं।  यदि वास्तु के अनुसार, घर को व्यवस्थित किया जाए तो यहां पर पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है। आप घर में कुछ चीजों की जगह बदलकर घर में पॉजिटिव एनर्जी ला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में... 

जरुर रखें साफ-सफाई 

घर में साफ-सफाई रखना बहुत जरुरी होता है। यदि घर में सफाई न हो तो मां लक्ष्मी आपसे रुठ सकती हैं। इसके अलावा घर की सुख-समृद्धि पर भी असर पड़ता है। घर में कहीं भी धूल न जमने दे। इसके अलावा जाले भी समय-समय पर साफ करें। घर में सफाई न होने से आपको जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

PunjabKesari

घर में जलाएं कपूर 

आप अपने घर में पूजा के साथ-साथ कपूर भी जरुर जलाएं। कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्द होता है। इससे आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। यदि आपके घर में रोज कलह-कलेश होता है तो पान के पत्ते पर कपूर रखकर कपूर जलाएं। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आएगी। 

पूजा घर की दिशा 

घर में पूजा घर बनवाते समय भी दिशा का ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप घर में मंदिर उत्तर-पूर्व दिशा में ही बनवाएं। इसके अलावा सीढ़ियों और बाथरुम के नीचे भी कभी भी मंदिर नहीं बनवाना चाहिए। 

PunjabKesari

सोने की सही दिशा 

दक्षिण दिशा में पैर करके सोना बहुत ही अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। घर में दक्षिण दिशा की ओर पैर करके सोना भी बहुत ही अशुभ माना जाता है। 

पंचमुखी दीपक जलाएं 

आप मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने पंचमुखी दीपक जलाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। यदि आपके घर में नेगेटिविटी रहती है पंचमुखी दीपक जलाएं। इसके अलावा घर में अष्टगंध जलाएं। अष्टगंध की सुगंध आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static