घर में नहीं रहेगी कोई कमी, बस फॉलो करें ये Vastu Tips

punjabkesari.in Wednesday, Oct 12, 2022 - 02:10 PM (IST)

घर का खर्चा चलाने के  लिए व्यक्ति सारा दिन मेहनत करता है। परंतु यदि इतनी मेहनत करने के बाद भी कई बार इच्छाअनुसार, पैसा नहीं मिल पाता। जीवन की कुछ समस्याों का कारण घर का वास्तु दोष भी हो सकताहै। वास्तु शास्त्र भी व्यक्ति के जीवन में बहुत ही गहरा प्रभाव डालता है। दिशाओं का भी इस शास्त्र में बहुत ही खास महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ चीजें आपके जीवन में बहुत प्रभाव डालती हैं इनका घर में बदलाव करना जरुर है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

घर की सजावट

घर साफ-सुथरा न हो तो मां लक्ष्मी अप्रसन्न हो जाती हैं। घर की सजावट का प्रभाव भी व्यक्ति के जीवन पर पड़ सकता है। यदि घर में सामान सही दिशा में न रख जाए तो वास्तु दोष भी पैदा हो सकता है। इसके अलावा घर में नेगेटिव एनर्जी का संचार भी बढ़ सकता है। इसलिए घर बनाते समय आप वास्तु शास्त्र की बातों का ध्यान रखें।

न करें घर में तोड़फोड़

यदि आप घर में तोड़फोड़ करते हैं तो इससे भी वास्तु दोष घर में बढ़ सकता है। यदि आपने घर में किसी भी तरह का कोई काम लगाया है तो घर की छत पर एक गोल आईना रख दें। आईना रखने से उसमें छाया बनती रहेगी और घर में वास्तु दोष भी नहीं पैदा होगा। 

मुख्य द्वार पर लगाएं स्वास्तिक चिन्ह 

यदि आप घर का वास्तुदोष दूर रखना चाहते हैं तो घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह जरुर बनाएं। हिंदू धर्म में स्वास्तिक को बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप घर में 9 उंगली लंबा और 9 उंगली चौड़ा स्वास्तिक घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। 

 रसोईघर की गलत दिशा 

रसोई घर की भी सही दिशा होना बहुत ही आवश्यक है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि किचन सही दिशा में न हो तो आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं झेलने पड़ सकती हैं। किचन की आग्नेय दिशा में आप बल्ब जलाएं इससे भी घर का वास्तु दोष खत्म हो जाएगा। 

दरवाजे-खिड़कियों की सफाई 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अपने घर के दरवाजे और खिड़कियां हमेशा साफ रखें। सुबह शाम खिड़कियों को खोलकर रख दें। इससे आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी आएगी और घर में भी बरकत बनी रहेगी। 


 

Content Writer

palak