Vastu Tips: घर पर करें गूगल का धुआं, कलह-कलेश होंगे दूर

punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2020 - 10:13 AM (IST)

कई बार घरों में बिना मतलब के लिए लड़ाई- झगड़ें वाला माहौल बनने लगता है। इसके कारण घर के सदस्यों में निरंतर मनमुटाव रहता है। ऐसे में व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक रूप से परेशानियां होने लगती है। साथ ही घर में नेगेटिविटी फैलने से मां लक्ष्मी की नाराजगी का भी सामना करना पड़ता है। इसके पीछे का मुख्य कारण घर का वास्तु खराब होना माना जा सकता है। ऐसे में वास्तु से जुड़े कुछ उपायों को अपनाकर इन परेशानियों से बचा जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं वास्तु से जुड़़े कुछ अचूक उपाय...

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को शुभ माना जाता है। इसे घर की पूर्व दिशा या पूजा घर के पास लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही घर अन्न और धन से भरा रहता है।

गूगल का धुआं

घर पर हफ्ते में 1 गूगल का जला कर उसका धुआं जरूर करना चाहिए। इससे घर में मौजूद नाकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। साथ ही घर- परिवार के कलह- क्लेश दूर हो खुशहाली भरा माहौल बना रहता है। 

सरसों के तेल का दीपक 

नियमित रूप से सरसों के तेल में लौंग डालकर दीया जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। 

तुलसी पर चढ़ाए कच्चा दूध 

घर में अन्न और धन की बरकत बनाए रखने के लिेए हर गुरूवार को तुलसी के पौधे को थोड़ा कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए। 

पहली रोटी खिलाए गाय को

हिंदू धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया जाता है। साथ ही उनमें देवी- देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में सुबह खाना बनाते समय पहली रोटी गऊ माता को खिलानी बेहद शुभ मानी जाती है। इससे घर में देवी- देवताओं का वास होता है। 

न रखें सूखे फूल

जहां ताजे फूल शुभता और खुशहाली का प्रतीक है, वहीं सूखे व मुरझाए फूल उदासी पैदा करते हैं। ऐसे में घर पर पड़े सूखे फूलों को तुरंत हटा दें।

संतों के बैठी मुद्रा में चित्र

अक्सर लोग संत- महात्माओं की तस्वीरें घर पर लगाते हैं। ताकि उनके घर और परिवार के सदस्यों में खुशहाली बनी रहे। मगर संत-महात्माओं की तस्वीर या पेंटिंग लगाने से पहले इस बात का खास ध्यान रखें कि उनका चित्र बैठी मुद्रा आशीर्वाद देते हुए हो। ऐसे में उनकी कृपा हमेशा आपके घर-परिवार पर बनी रहेगी।

जल स्रोत

वास्तु के अनुसार, घर पर जल का स्त्रोत हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए। इससे आर्थिक परेशानियां दूर हो घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है।

सुंदर प्राकृतिक चित्र

घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में हरियाली से भरी प्राकृतिक तस्वीरें लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर के कलह-क्लेश, तनाव दूर हो खुशियों का आगमन होता है।

कबाड़ को घर में न रखें

वास्तु के अनुसार, घर में कभी भी टूटी-फूटी, कबाड़ और अनावश्यक सामान को नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नेगेटिविटी बढ़ने के साथ आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

गोल किनारे वाला फर्नीचर

घर पर हमेशा गोल किनारे वाला फर्नीचर रखना चाहिए। इससे घर में पॉजिटिविटी फैलती है।
 

Content Writer

neetu