बार-बार पड़ जाती हैं बीमार तो कारण हो सकता है घर का वास्तुदोष

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2020 - 11:04 AM (IST)

आजकल के समय में गलत खान-पान, तनाव और प्रदूषण के चलते हर कोई बीमार होता रहता हैं, खासकर महिलाएं। इससे बचने के लिए लोग दवाइयों का सेवन करते है पर वह कुछ दिनों तक ही असर दिखाती है। इस तरह परिवार के सदस्यों का बार-बार बीमार पड़ना वास्तु दोष हो सकता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की चीजों में कुछ बदलाव करके इससे बचा जा सकता है।


तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिनका घर में और सही दिशा में न होना परिवार के सदस्यों की सेहत पर बुरा प्रभाव डालता हैं। 

Image result for front of the house,nari

मेन गेट पर नहीं होनी चाहिए ये चीजें

घर के मुख्य द्वार के बिल्कुल सामने पेड़ या कोई खंभा नहीं होना चाहिए। यह बच्चों के बार- बार बीमार होने का कारण बनाता हैं। ऐसे में तुरंत इन्हें हटवा दें। आप मेन गेट पर नियमित रूप से स्वास्तिक बनाकर उसकी पूजा करके भी इसके बुरे प्रभाव से बच सकते है।

Image result for cactus plant,nari

इन पौधों से रखें दूरी

पौधों के खराब या सूख जाने पर उन्हें घर पर न रखें। कांटेदार पौधों को भी घर पर नहीं होने चाहिए। इससे घर के सदस्यों खासतौर पर बुजुर्गों को सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आप इसकी जगह घर के आग्नेय कोण में नियमित रूप से रेड कलर की कैंडल चलाए। ऐसा करने से घर में खुशहाली के साथ सभी की सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

Image result for beautiful house,nari

मुख्य द्वार को साफ रखना है जरूरी

हमेशा घर के मेन गेट को साफ रखें। घर के बाहर गंदा पानी, कीचड़ या कचरे का जमा होना घर में बीमारियों को बुलाने का काम करती है। इसलिए घर के मुख्य द्वार पर कभी गंदगी न होने दें।

Image result for kitchen,nari

रसोई घर की सही दिशा

रसोई, घर के दक्षिण और पूर्व के मध्य के कोणीय स्थान में होनी चाहिए। जिसे आग्नेय कोण कहा जाता है। यह स्थान बिजली के उपकरण रखने के लिए शुभ माना जाता है। इस दिशा में रसोईघर न होने पर घर के सदस्यों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं।

Image result for living room,nari

घर के बीच में ना रखें भारी चीजें

घर के बीचोंबीच की जगह को हमेशा खाली रखना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार इसे ब्रह्मस्‍थान माना जाता हैं। ऐसा करना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता। अगर आपने इस जगह पर कोई भारी फर्नीचर या सामान रखा है तो तुरंत वहां से हटा लें। 

Image result for pooja room,nari

पूजा घर 

पूजास्थल का मुख्य द्वार के सामने और सीढ़ियों के नीचे बनवाना अशुभ माना जाता है। ऐसे घरों में भगवान की कृपा नहीं बल्कि नेगेटीविटी एनर्जी का वास होता है। इससे बचने के लिए पूजा घर इस तरह बनवाएं जिससे भगवान का मुख दक्षिण दिशा की ओर नजर आए। ऐसा करने से पॉजीटिव एनर्जी के साथ घर के सदस्यों की सेहत भी बनी रहेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static