घर का दुर्भाग्य दूर करेगी बांसुरी, इस दिशा में रखने से आएगी रिश्तों में मिठास

punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2023 - 01:04 PM (IST)

भगवान श्री कृष्ण की प्रिय बांसुरी बहुत से लोगों ने अपने घर में रखी होती है। कृष्णप्रिय बनने के लिए बांसुरी बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसके अलावा यह आपके लिए भी बहुत ही लाभकारी मानी जाती है। यह बांस से बनी होती है और इसके पौधे को भी बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में घर में इसे रखने से आपकी कई सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं। घर में रखी हुई बांसुरी वास्तु दोष भी दूर करती है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि इसे घर में रखने से क्या-क्या फायदे होंगे...

घर में आएगी पॉजिटिविटी 

अगर आपके घर में हर समय कलह-कलेश का माहौल रहता है तो आप बांसुरी रखें। मान्यताओं के अनुसार, इसे घर में रखने से पॉजिटिविटी आती है। इसके अलावा इसे ऐसी जगह पर रखें यहां पर किसी की नजर न पड़े। 

नहीं रहेगी घर में पैसे की कमी 

माना जाता है कि जहां पर लकड़ी की बांसुरी रखी हो वहां पर स्वंय श्रीकृष्ण वास करते हैं। इससे आपके जीवन में भी कभी पैसे की कमी नहीं रहती है। इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण की भी आप पर हमेशा ही कृपा बनी रहेगी। 

काम में आ रही बाधा होगी दूर

अगर आपके काम में बाधा आ रही है तो अपनी ऑफिस की छत पर बांसुरी को टांग दें। इसे टांगने से पहले भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें। इसके बाद इसे छत पर  टांग दें। इस उपाय को करने से आपके काम में आ रही किसी भी तरह की बाधा दूर होगी और आपकी कामयाबी के रास्ते भी खुलेंगे।  

सुधरेगी आर्थिक स्थिति 

अगर आपके घर में पैसे की कमी है या फिर आर्थिक स्थिति खराब है तो आप पूजा घर के दरवाजे पर बांसुरी को लगाएं। इससे आपके कार्य भी पूरे होंगे और आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। 

रिश्तों में आएगी मिठास 

अगर आपके शादी-शुदा जीवान में हर समय कलह-कलेश रहता है तो सोते समय सिरहाने पर बांसुरी रख दें। इससे आपके संबंध सुधरेंगे और रिश्तों में भी मिठास आएगी। 


 

Content Writer

palak