Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं फूल, जीवन में मिलेगी तरक्की

punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2023 - 01:38 PM (IST)

घर में लगे हुए फूल और पौधे वातावरण शुद्ध रखने के साथ-साथ घर की शोभा भी बढ़ाते हैं। मान्यताओं के अनुसार, कुछ फूलों को घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इन्हें घर में लगाने से खुशहाली आती है और घर में पॉजिटिविटी का संचार होता है। इसके अलावा यह फूल घर से नेगेटिव एनर्जी भी दूर करते हैं। देवी-देवताओं को इन्हें अर्पित करने से जीवन में शांति बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ फूलों को घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

गुलाब का फूल 

गुलाब के फूल को प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह फूल बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। आप इस घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगा सकते हैं। इससे घर की नेगेटिव एनर्जी भी दूर होती है। 

चंपा का फूल 

चंपा के फूल देखने में भी काफी सुंदर होते हैं। इसका इस्तेमाल पूजा में भी किया जाता है। यह हल्के पीले और सफेद रंग के होते हैं। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इन फूलों को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। 

गेंदे का फूल 

पूजा में गेंदे के फूल भी इस्तेमाल किए जाते हैं। इन फूलों को सौभाग्य और आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, यह फूल जीवन में गुडलक लेकर आते हैं। इसलिए वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इन पौधों को घर में लगाना शुभ माना जाता है। आप इसे उत्तर या घर की पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। 

कमल का फूल 

कमल के फूल को आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, कमल का फूल बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाने से सुख-समृ्द्धि का वास होता है। आप इसे बगीचे के उत्तर-पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। 

गुड़हल का फूल 

लाल रंग का गुड़हल का फूल भी घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह फूल मां काली और भगवान गणेश को अर्पित किया जाता है। घर में पॉजिटिविटी लाने के लिए आप इस फूल के पौधे लगा सकते हैं। गुड़हल के फूल का पौधा आप उत्तर या पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। 

 

Content Writer

palak