घर में सुख-समृद्धि लाएगा Fish Aquarium, आशियाने में नहीं रहेगी किसी चीज की कमी
punjabkesari.in Monday, Jan 16, 2023 - 12:45 PM (IST)

घर की साज-सजावट हर कोई अलग-अलग तरीके से करता है। कई लोग घर को आर्टिफिशियल फूलों से सजाते हैं तो कई लोग घर में फिश एक्वेरियम रखकर आशियाने को एक यूनिक लुक देते हैं। वास्तु शास्त्र में मछली घर में लाना और फिश एक्वेरियम सही दिशा में रखना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, मछली घर में समृद्धि और आजीविका को बढ़ाती है। यदि एक्वेरियम घर में सही दिशा में न रखा जाए तो इससे नुकसान भी हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं एक्वेरियम से जुड़े वास्तु टिप्स...
घर में होगा पॉजिटिविटी का वास
मान्यताओं के अनुसार, घर में बहते पानी की आवाज से पॉजिटिविटी आती है। घर में एक्वेरियम रखने से पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है। ऐसा माना जाता है कि यदि एक्वेरियम सही दिशा में रख जाए तो सौभाग्य बढ़ता है।
धन करता है आकर्षित
सही दिशा में यदि एक्वेरियम रखा जाए तो इससे घर की आर्थिक स्थिति सुधरती है और पैसा भी आकर्षित होता है। मछलियों को हिलते हुए देखने से दिमाग भी तरोताजा होता है। घर में मछलियों को रखना शुभ माना जाता है।
इस रंग की मछलियां होती है शुभ
मछली के रंग का भी वास्तु के अनुसार, अलग महत्व होता है। सफेद और सुनहरे रंग की मछली सौभाग्य का प्रतिनिधित्व करती है। मछली के रंगों और एक्वेरियम की सजावट शांति की भावना पैदा करती है। गहरा रंग नीला, काला और ग्रे पानी से जुड़ा है। इसलिए यह घर की नेगेटिव एनर्जी दूर करती हैं। घर की नेगेटिविटी बढ़ाने के लिए आप एक्वेरियम में काली सुनहरी मछली रख सकते हैं।
यह दिशा होती है शुभ
एक्वेरियम में घर की उत्तर, पूर्व या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है। इसके अलावा आप मछलियों को एक्रेलिक या फिर कांच के एक्वेरियम में रख सकते हैं।
यहां न रखें एक्वेरियम
फिश एक्वेरियम किचन या फिर बेडरुम में नहीं रखना चाहिए। यहां पर एक्वेरियम रखने से घर में नेगेटिव एनर्जी आती है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
गोद भराई से वापस लौट रहे बुआ-फूफा और भतीजे की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम…देखें VIDEO

राष्ट्रपति मुर्मू ने की सूरीनाम के समकक्ष से मुलाकात, द्विपक्षीय साझेदारी को गहरा बनाने पर हुई चर्चा

Recommended News

अमेरिका ने खोली चीन की पोल, ताइवान स्ट्रेट में घुसे विध्वंसक चीनी पोत का वीडियो किया जारी

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें यह आसान उपाय, इन शक्तिशाली मंत्रों का भी जरूर करें जाप

निकाय चुनाव: आयोग ने जारी की चिह्नों की सूची, चाचा अभय को मिला चश्मा, भतीजे दुष्यंत को चाबी

कार से अवैध शराब बरामद, 2 आरोपी काबू