घर में लगा ये पौधा बदल देगा किस्मत, पैसे के साथ-साथ आएगी Positive Energy

punjabkesari.in Sunday, Apr 09, 2023 - 01:13 PM (IST)

हर कोई घर को अपनी इच्छाअनुसार सजाता है कुछ लोग आर्टिफिशियल चीजों से तो कुछ पेड़ पौधों के साथ। घर में लगे पेड़-पौधे सुंदरता तो बढ़ाते ही हैं साथ में घर में पॉजिटिविटी का आगमन भी करते हैं। इन पौधों को लगाने से घर में सुख-समृद्धि भी बढ़ती है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, एक ऐसे ही पौधे के बारे में आज आपको बताएंगे जो आपकी किस्मत बदल सकता है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में...

दूर्वा प्लांट

घर में दूर्वा का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे घर में पॉजिटिविटी भी बढ़ती है और सुख-समृद्धि का भी आगमन होने लगता है। 

इस दिशा में लगाएं 

दूर्वा प्लांट हमेशा पूर्व की ओर लगाना चाहिए। माना जाता है कि इससे भगवान गणेश बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। यदि इस दिशा में आप दूर्वा प्लांट नहीं लगा सकते तो घर की उत्तर दिशा में भी इस प्लांट को लगा सकते हैं। 

कलह-कलेश होगा दूर 

यदि आपके घर में हर समय कलह-कलेश रहता है तो आप दूर्वा घास का पौधा दक्षिण दिशा में लगाएं। इससे घर के सदस्यों में प्यार भी बढ़ेगा और कलेश भी दूर होगा। 

घर में होगा पैसे का आगमन 

यदि पूरी मेहनत करने के बाद भी घर में पैसा नहीं आता और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो दूर्वा घास का पौधा आप घर के ईशान कोणे में लगाएं। मान्यताओं के अनुसार, आप इस पौधे को किसी मंदिर के पास भी लगा सकते हैं। इससे घर में आमदनी के साधन बढ़ेंगे और तरक्की के नए रास्ते भी खुलने लगेंगे। 

जरुर करें पौधे की देखभाल 

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इस पौधे के नियमित देखभाल करनी भी जरुरी है। ऐसा माना जाता है कि जितना यह पौधा हरा भरा होगा उतना ही घर में पैसे का आगमन होगा। ऐसे में इस पौधे को नियमित पानी और खाद देनी चाहिए। इसके अलावा इसमें थोड़ी धूप भी जरुर लगानी चाहिए। 

नौकरी में मिलेगा प्रमोशन 

दूर्वा घास भगवान गणपति जी को अति प्रिय है। ऐसे में बुधवार के दिन उन्हें यह जरुर अर्पित करनी चाहिए। इससे परिवार में हमेशा खुशहाली रहती है और नौकरी में भी प्रमोशन मिलता है। इसके अलावा इस पौधे को ऑफिस के डेस्क पर रखना भी बहुत ही शुभ माना जाता है इससे व्यक्ति को करियर में तरक्की मिलती है। 


 
 

Content Writer

palak